बुधवार, 28 अक्तूबर 2015

क्यों किया जाता है करवा चौथ का व्रत?

क्यों किया जाता है करवा चौथ का व्रत?


सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए 30 अक्टूबर 2015 को को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस दिन चंद्रोदय में गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। इस बार चंद्रोदय रात्रि 8.32 बजे होगा।

व्रत खोलने से पूर्व छलनी में दीपक रखकर, उसकी ओट से पति की छवि को निहारने की परंपरा भी करवा चौथ पर्व की है। इस दिन बहुएं अपनी सास को चीनी के करवे, साड़ी व शृंगार सामग्री भेंट करती हैं।

माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति-पत्नी का रिश्ता मधुर आैर मजबूत बनता है। साथ ही सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए भी करवा चौथ का व्रत किया जाता है।सभी सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए यह व्रत कर सकती हैं।

पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस खास दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो कुंवारी कन्याओं के विवाह में विलम्ब एवं सुयोग्य वर संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें