रविवार, 18 अक्तूबर 2015

पाकिस्तान सीमा में घुसे 27 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान सीमा में घुसे 27 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसी ने 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन मछुआरों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान रेडियो की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में मछुआरों की नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं।

सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक़ भारतीय मछुआरे दक्षिणी सिंध प्रांत के तट पर पाक जल क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। इसी के चलते 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। मछुआरों को अरब सागर में दक्षिणी सिंध प्रांत के बादिन जिले के तटवर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें