मंगलवार, 8 सितंबर 2015

जयपुर।वित्त विभाग ने दी मंजूरी,निकायों में 1947 पदों पर होगी भर्ती



जयपुर।वित्त विभाग ने दी मंजूरी,निकायों में 1947 पदों पर होगी भर्ती

स्वायत्त शासन विभाग में लम्बे समय से अटकी भर्ती की राह खुल गई है। स्वायत्त शासन विभाग में नगर निकायों ​के लिए 1 हजार 947 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है।



आॅनलाईन होगी परीक्षा

विभित्र संवर्गों के 1947 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के आवेदन और परीक्षा दोनों ही ऑनलाइन होगी।

मार्च 2016 से पहले सभी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वित्त विभाग ने इसकी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।







प्रमुख शासन सचिव डीएलबी मनजीत सिंह ने बताया कि नगरपालिकाओं,नगरपरिषदों एवं नगर निगमों में विभिन्न संवर्गो के पदों पर नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (प्रशासनिक, तकनीकी, अधीनस्थ एवं मत्रांलयिक)

सेवा चयन आयोग की माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर किया जाएगा। इसके लिए संस्था का चयन किया जाएगा।



इन पदों पर होगी भर्ती

अधिशाषी अधिकारी चतुर्थ-47,स्वास्थ्य अधिकारी साधारण वेतनमान-26,सहायक अभियन्ता (पर्यावरण व ठोस कचरा प्रबन्धन)-50,राजस्व निरीक्षक-73 पद,लिपिक ग्रेड-द्वितीय-500,फायरमैन-610,वाहन चालक फायर-193,सहायक नगर नियोजक-20,राजस्व अधिकरी-द्वितीय-20,सहायक अभियंता सिविल-50,सहायक अभियन्ता विद्युत-16 पद,सहायक अभियन्ता यांत्रिकी-9,सहायक राजस्व निरीक्षक-92,सहायक अग्निशमन अधिकारी-19,सफाई निरीक्षक-78,कनिष्ठ लेखाकार-118,वरिष्ठ प्रारूपकार-26 पदो पर भर्ती के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा (वित्त विभाग) जारी कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें