सोमवार, 1 जून 2015

इस प्राचीन मंदिर में मां भगवती करती हैं अग्नि से स्नान



मां भगवती के अनेक चमत्कार ऐसे हैं जिनका रहस्य तर्क और विज्ञान भी नहीं जान सके हैं। राजस्थान में मां का एक मंदिर ऐसा भी जहां आग बरसती है। श्रद्धालु कहते हैं कि यहां मां अग्नि से स्नान करती हैं।

यहां मां ईंडाणा देवी के नाम से पूजी जाती हैं। यह मंदिर राजस्थान के उदयपुर से करीब 100 किमी की दूरी पर बम्बोरा गांव में है। यहां मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और वे स्वयं मां के चमत्कारों के दर्शन करते हैं।

यहां भारत के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। नवरात्र मे यहां मां के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। कहा जाता है कि उस दौरान मां हर भक्त की शुभेच्छा पूरी करती हैं।

यहां की मान्यता के अनुसार, जब मां ईंडाणा प्रसन्न होती हैं तो उन्हें अग्नि की लपटें घेर लेती हैं। मां ईंडाणा का यह सौम्य रूप माना जाता है। यह रूप बहुत दर्शनीय होता है। इसका विशेष महत्व है।

माता का ये मंदिर बहुत प्राचीन है। श्रद्धालुओं का मानना है कि महाभारत काल से ही यहां माता ईंडाणा देवी विराजमान हैं। प्राचीन समय में स्थानीय शासक माता को कुलदेवी मानते थे।

शुभ अवसरों तथा खास पर्वों पर उनके वंशज आज भी यहां आकर मां को नमन करते हैं। मंदिर की एक और विचित्र परंपरा है। यहां कोई पुजारी नहीं है। ग्रामीण ही मां ईंडाणा की सेवा करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें