सोमवार, 1 जून 2015

जोधपुर| जोधपुर के बासनी औद्योगिक एरिया में भीषण आग, 3 फैक्ट्रियों को लिया चपेट में

 जोधपुर| जोधपुर के बासनी औद्योगिक एरिया में भीषण आग, 3 फैक्ट्रियों को लिया चपेट में

जोधपुर| जोधपुर शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में सरस डेयरी के सामने हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री से शुरू हुई आग ने रविवार रात पास की टैक्सटाइल की दो-तीन फैक्ट्रियों को चपेट में ले लिया। कपड़े और लकड़ी के हैण्डीक्राफ्ट आइटम होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया।

fire-in-3-factories-in-basni-industrial-area-jodhpur-65454

हालांकि नगर निगम की एक दर्जन से ज्यादा दमकलों ने दो घंटों में आग पर काबू पाया। जिससे आस.पास की कुछ और इकाइयों तक आग फैलने से रूक गई। डेयरी के सामने स्थित हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में देर शाम करीब 7.45 बजे आग लग गई। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

फैक्ट्री में पड़े लड़के के सामान, हैण्डीक्राफ्ट आइटमए, पैकिंग सामग्री व ज्वलनशील कैमिकल आग की चपेट में आ गए थे। आग की लपटे इतनी ऊँची थी कि कई किलोमीटर दूर से लपटे नज़र आ रही थी| मौके पर पहुंची दमकल आग भुझाने के प्रयास किये| जोधपुर शहर में तीन अग्निशमन केन्द्र हैं| तीनों से लगभग दर्जन भर दमकलें मौके पहुंची|



आसपास की फैक्ट्रियों पर पानी का छिड़काव किया गया, जिससे आग और नहीं फैले| 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था| हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें