रविवार, 7 सितंबर 2014

बेंगलूरू। कातिल एक्ट्रेस: सात लोगों के साथ मिलकर कराई पति की हत्या -

बेंगलूरू। कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्रुति चंद्रलेखा को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 22 साल की श्रुति ने दो सहयोगियों और पांच अन्य की मदद से पति एस रोनाल्ड पीटर प्रिंजो की तमिलनाडु के मदुरावोयल में आठ महीने पहले हत्या की थी। South actress Shruthi Chandralekha arrested for killing husband
पीटर ने श्रुति को पोर्न मूवीज में काम करने के लिए कथित रूप से मजबूर किया था। श्रुति ने दो सह साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर प्रिंजो को मार डाला। बाद में उसके शव को पांच अन्य की मदद से तिरूनावेली जिले के पलायमकोट्टी में दफना दिया। पुलिस ने श्रुति के सहयोगियों जॉन प्रिंसन,गांधीमथिनाथन,विजय,विनोथ निर्मल और रफीक को जनवरी में गिरफ्तार किया था।

पीटर की हत्या के मामले में उमा चंद्रन और एलिसा फरार है। प्रिंजो से शादी से पहले श्रुति ने मंजूनाथ नाम के शख्स से शादी की थी। श्रुति की उस वक्त उम्र 16 साल थी। बाद में वह प्रिंजो के प्यार में पड़ गई और मंजूनाथ से अपने संबंध को खत्म कर लिया। शादी के वक्त प्रिंजो तिरूनवेली में उमाचंद्रन और प्रिंसन के साथ ऑन लाइन ग्रोसरी शॉप चलाता था। घाटे के कारण उन्हें अपना बिजनेस बंद करना पड़ा।

जब उमाचंद्रन और प्रिंसन ने प्रिंजो से बिजनेस में किए गए निवेश के लिए अपना शेयर मांगा तो पीटर ने इनकार कर दिया और बेंगलूरू चला गया। एक जांच अधिकारी ने बताया कि पैसा वापस देने के दबाव के चलते प्रिंजो ने पोर्न मूवीज बनाने का फैसला किया और पत्नी श्रुति पर पोर्न मूवीज में काम करने के लिए दबाव बनाया। श्रुति ने बताया कि प्रिंजो चाहता था कि वह पोर्न फिल्म के लिए ग्रुप सेक्स में हिस्सा ले लेकिन मैंने मना कर दिया।

जांच अधिकारी के मुताबिक योजना के तहत चंद्रलेखा ने 18 जनवरी को मदुरावोयल स्थित अपने घर पर पति प्रिंजो को जहर मिला दूध दिया। जब प्रिंजो बेहोश हो गया तो प्रिंसन और उमा चंद्रन ने उसका गला दबाकर मार डाला। गांधीमथिनाथन,विजय,विनोथ निर्मल,एलिसा और रफीक की मदद से श्रुति ने प्रिंजो के शव को कार में डाला और उसे पलायमकोटि्ट के आर्शिवथा नगर में दफना दिया।

शव दफनाने के बाद श्रुति और उसके साथी घर लौटे और प्रिंजो की कीमती सामान और 75 लाख रूपए लेकर भाग गए। पंद्रन दिन बाद श्रुति ने मदुरावोयल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में श्रुति ने कहा कि उसका पति गायब हो गया है। इस बीच प्रिंजो के भाई जस्टिन ने भी पलयमकोटि्ट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जस्टिन ने प्रिंसन के बारे में जानकारी ली,जो प्रिंजो की कार को चलाते हुए देखा गया था। पुलिस ने प्रिंसन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान प्रिंसन ने हत्या और हत्या की पूरी योजा का राज खोल दिया। प्रिंसन पुलिस को उस स्थान पर ले गया जहां प्रिंजो के शव को दफनाया गया था। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें