रविवार, 22 जून 2014

राजे ने करणी मंदिर में धोक लगाई

देशनोक। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार शाम को देशनोक पहुंची। यहां राजे ने करणी मंदिर में धोक लगाई व पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की कामना की। राजे शाम करीब साढ़े पंाच बजे गजनेर पैलेस से रवाना होकर देशनोक पहुंची। यहां उन्होंने मां करणी की पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में ही बने तेमड़ाराय मंदिर और फिर नेहड़ीजी मंदिर में धोक लगाई। इसके बाद मीडिया कर्मियों से हुई बातचीत में राजे ने कहा कि सही समय पर, सही काम करने के लिए सख्ती करनी होगी। Take strict measures for immediate action
अब वक्त तत्काल कार्रवाई का आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को साफ कह दिया है कि हमारे पास समय कम हैै। इसलिए हमें सुविधा और सेवा कार्यो को समय पर पूर्ण करना होगा। मुझे दुख है कि हमारे पिछले कार्यकाल में जो कार्य शुरू किए थे, वे आज भी अधूरे पडे हैं। पिछले पांच वषोंü में हमारे इन कामों पर ध्यान नहीं दिया गया। वरना बेहतर नतीजे सामने आ सकते थे। अब हम इनको ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें सफलता मिलेगी।

21 जून को ही पहले आई थी
देशनोक करणी मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इससे पूर्व पिछले साल 21 जून को मैं सुराज संकल्प यात्रा के दौरान यहां करणी माता के दर्शन के लिए आई थी। आज एक साल बाद वही 21 जून का दिन है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में करणी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारहठ, सचिव ईश्वरदान बारहठ और नगरपालिका देशनोक की चेयरमैन श्रीमती दुर्गा देवी चारण से मंदिर परिसर एवं देशनोक के विकास के बारे में चर्चा की।

पूर्व मंत्री भाटी के घर किया रात्रिभोज
मुख्यमंत्री राजे देशनोक से रात करीब आठ बजे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के जस्सू सर गेट के बाहर स्थित निवास पहुंची। यहां उनका पूर्व मंत्री भाटी सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रात्रि भोज लेने के बाद पूर्व मंत्री भाटी से बीकानेर संभाग की समस्याओं और विकास से जुड़े मसलों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि राजे ने भाटी से राजनीतिक मामलों पर भी बातचीत की। इस दौरान भाटी ने मीडिया को कहा कि जनहित के मामलों को लेकर सरकार काफी गंभीर है, अब भी अधिकारियों ने इसमें लापरवाही बरती तो वे सड़कों पर भी उतर सकते हैं। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें