रविवार, 2 मार्च 2014

भाजपा में फिर शामिल हुए कल्याण सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व एटा से सांसद कल्याण सिंह रविवार को विविधवत रूप से भाजपा की सदस्यता फिर ग्रहण कर ली। उन्होंने शनिवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
लखनऊ में मोदी की विजय शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए कल्याण सिंह ने कटाक्ष किया है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री बनने के लिए मंुगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं जिनके पास एक भी सांसद नहीं है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती भी प्रधानमंत्री बनने की सपने देख रही हैं जिन्हें क्रमश: सर्वे में 12 और नौ सीटें दिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि मोदी के अश्वमेघ का घोड़ा छूटा है। उसे रोकने की हिम्मत लोगों में नहीं है।

कांग्रेस सपा और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग कहते हैं मोदी रोको, पाकिस्तान कहता है मोदी रोको, हो सकता है अमरीका भी कहता हो कि मोदी रोको लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी को ही बनाना है। सिंह ने थर्ड फ्रन्ट को फेल फ्र न्ट बताया और कहा कि मोदी के नेतृत्व में इस बार केन्द्र में मजबूत सरकार बनेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें