मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

20 हजार में बनी थी एक रात की दुल्हन

सीकर। इलाके के सुरपुरा गांव में एक युवक को शादी का झांसा देकर एक रात की दुल्हन व उसके साथियों ने साढ़े तीन लाख रूपए ठग लिए। शादी के बाद युवक व उसके परिवार वाले रूपए व दुल्हन को लाने के लिए चक्कर लगाते रहे, लेकिन रूपए वापस नहीं मिले।
बाद में युवक ने महिला व उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने सोमवार को दुल्हन को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। दुल्हन पहले से शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे हैं। पूछताछ में उसने बताया कि 20 हजार रूपए देकर एक रात की दुल्हन बनाया गया था।

साढ़े तीन लाख रूपए में तय हुई थी शादी

थानाप्रभारी भगवानसिंह ने बताया कि सुरपुरा निवासी बहादुरसिंह की कई दिनों से शादी नहीं हो रही थी। बहादुर का सम्पर्क अपने रिश्तेदार लाडपुरा स्थित टीलावाली ढाणी निवासी मूलचंद से हुआ। मूलचंद ने बहादुर की शादी करवाने की बात कहीं।

मूलचंद ने शादी करवाने की एवज में साढ़े तीन लाख रूपए की मांग की। साढ़े तीन लाख रूपए मिलने पर कोटपुतली में बहादुर की सुनीता से शादी करवा दी गई। शादी के दूसरे दिन पत्नी सुनीता वापस ससुराल चली गई। वहां से सुनीता लौटी नहीं। बाद में बहादुर को ठगी का पता चला। इस पर उसने मूलचंद व रेवाड़ी की सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

दो बच्चों की मां है

मामले में पुलिस ने सोमवार को रेवाड़ी से सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सुनीता की शादी रेवाड़ी में हुई है। सुनीता के दो बच्चे हैं। मूलचंद ने 20 हजार रूपए देकर एक रात की दुल्हन बनने के लिए राजी किया था। पुलिस मूलचंद की तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें