शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014

चुनाव से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा,10 फीसदी बढ़ा डीए

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। चुनाव से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा,10 फीसदी बढ़ा डीए
शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में डीए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। डीए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 100 फीसदी हो जाएगा। अभी कर्मचारियों का डीए 90 फीसदी है। 50 लाख कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। डीए में बढ़ोतरी का फैसला एक जनवरी 2014 से लागू होगा।

पिछले साल सितंबर में डीए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इससे महंगाई भत्ता 80 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी हो गया था। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2013 से लागू हुआ था। कैबिनेट ने ईपीएफओ स्कीम के तहत 1000 रूपए पेंशन करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

साथ ही चुनावी खर्च की सीमा को 40 लाख से बढ़ाकर 70 लाख करने के चुनाव आयोग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने को मंजूरी दे दी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा को भंग नहीं किया गया है। उसे निलंबित रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें