सोमवार, 24 फ़रवरी 2014

मां ने कलेजे के टुकडे को 1000 में बेचा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला द्वारा अपने दुधमुंहे बेटे को महज एक हजार रूपए में नि:संतान दम्पती को बेच देने का मामला सामने आया है। राज्य के विकास के दावे की पोल खोलती यह घटना बर्दवान जिले के धधका इलाके की है। हालांकि पुलिस ने हस्तक्षेप कर बच्चों को उसकी मां को लौटवा दिया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार कलेजे के टुकड़े को बेचने वाली मां का नाम लख्खी हांडी है। यह उसकी चौथी संतान है। वह हमेशा बीमार रहता था। कुछ महीने पहले पति ने साथ छोड़ दिया है। लख्खी ने बताया कि वह बच्चे का लालन-पालन करने में खुद को असमर्थ पा रही थी। पति के साथ छोड़ने के कारण उसे खाने के लाले पड़ गए हैं। इलाज के पैसे नहीं होने के कारण वह उसका इलाज नहीं करा पा रही थी। इसलिए उसे बेच दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें