रविवार, 1 दिसंबर 2013

बाड़मेर सभी प्रत्यासियो के भाग्य ई वी एम् में बंद

सभी प्रत्यासियो के भाग्य ई वी एम् में बंद


बाड़मेर सरहदी जिले बाड़मेर कि सात विधानसभा सीटो पर रविवार को शाम पञ्च बजे मतदान समाप्त होने के साथ सभी प्रत्यासियो का भाग्य ई वी एम् में बंद हो गया ,बाड़मेर जिले के पूर्व वित् मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह ,राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ,अल्पसंख्यक मामलात मंत्री अमिन खान जैसे दिग्गजों को अब आठ दिसंबर का इंतज़ार रहेगा ,बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्यासी डॉ प्रियंका चौधरी और विधायक मेवाराम जैन के बीच मुकाबला हें वाही शिव विधानसभा क्षेत्र से जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह और अल्प संखयक मामलात मंत्री अमिन खान के बीच प्रतिष्ठा का मुकाबला हें। गुड़ा में भाजपा के लादूराम विश्नोई और राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी के बीच सीढ़ी टक्कर हें ,पचपदरा से भाजपा के अमराराम और कांग्रेस कके मदन प्रजापत ,सिवाना में कांग्रेस के महंत निर्मल दस और भाजपा के हमीर सीन ,बायतु में कांग्रेस के कर्नल सोनाराम और भाजपा के कैलाश चौधरी तथा चौहटन से भाजपा के तरुण कागा और कांग्रेस के पदमाराम के बीच कडा मुकाबला हें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें