शनिवार, 7 दिसंबर 2013

मतगणना का मैराथन: हर अपडेट बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक पर

पांच राज्यों में कौन बनाएगा सरकार और किसे मिलेगी हार? पिछले कई माह से इन सवालों में उलझे मतदाता की उलझन अब समाप्त होने वाली है। रविवार को चार राज्यों, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली और मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे। मिजोरम की मतगणना सोमवार को होगी।मतगणना का मैराथन: हर अपडेट पत्रिका डॉट कॉम पर
परिणाम जारी होने के बाद तो जीत-हार यह तस्वीर सबके सामने होगी। लेकिन छह सौ से भी अधिक विधानसभा सीटों की दशा-दिशा तय करने वाली इस मैराथन मतगणना के शुरू होने से लेकर बड़े-बड़े दिग्गजों की जीत-हार तक का सफर कैसा रहा? कितने उतार-चढ़ाव आए? जनता ने किसे नकारा और किसे स्वीकारा, इन सभी मुद्दों का सटीक आकलन हम आपको बताएंगे 
बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक  पर।

बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक पर मतगणना के पल-पल अपडेट होंगे और एक क्लिक पर आप मौजूदा हाल से रूबरू हो सकेंगे। हर घड़ी चार राज्यों की चुनावी चौसर पर बदलते अंक गणित को आप अपनी स्क्रीन पर ऑन लाइन देख पाएंगे। तत्काल यह भी बताया जाएगा कि किस सीट पर किसने बाजी मार ली है।

मतगणना के दिन 
बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक  पर न सिर्फ सीटों का गणित समझाएगा, बल्कि पूरे चुनाव भर चर्चा में रहे दागी, बागी, दिग्गज और तीसरी ताकत जैसे पहलुओं पर भी आपको विशेष खबरों के जरिए अपडेट रखेगा। .... तो फिर बस रविवार के दिन सुबह से ही रहिए बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक  पर और चार राज्यों में धड़कनें बढ़ाने वाली सत्ता की इस दौड़ को स्वानुभूत कीजिए।

अभी क्या है तस्वीर

राजस्थान

पिछले चुनाव में 96 सीटें जीती कांग्रेस ने छह अन्य विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई। 200 सीटों वाली विधानसभा में मुख्य विपक्षी भाजपा के पास 78 सीटें हैं। इस बार चुनाव से पूर्व और मतदान के आखिरी दौर में आए एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को कामयाबी मिलने के संकेत मिले हैं।

मध्यप्रदेश

230 सीटों वाली विधानसभा में 143 सीटों का बहुमत प्राप्त करने वाली भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में वापसी की। फिलहाल मुख्य विपक्षी कांग्रेस के पास 71 सीटें हैं। 16 सीटें अन्य की हैं। मध्यप्रदेश में भी एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा हैटट्रिक लगाने के नजदीक बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़

90 सीटों वाली विधानसभा में दो चुनावों से लगातार जीत हासिल करने वाली सत्तारूढ़ भाजपा के पास 50 सीटें हैं। मुख्य विपक्षी कांग्रेस को 38 विधायकों का समर्थन है। छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल अलग-अलग नतीजें बता रहे है। कुछ जहां करीबी मुकाबला बता रहे हैं वहीं कुछ में भाजपा के आगे रहने के संकेत सामने आए हैं।

दिल्ली

लगातार 15 वर्षो से दिल्ली के तख्त पर कांग्रेस का कब्जा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी। मुख्य विपक्षी भाजपा के पास 23 सीटें हैं, जबकि अन्य के पास चार सीटें हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रही है। यहां आप पार्टी कांग्रेस और भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करती दिखाई दे रही है।

मिजोरम

मिजोरम में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 में से 32 सीटें जीत कर सत्ता पर काबिज हुई। मुख्यमंत्री लालनथहवला प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री बने थे। विधानसभा में मुख्य विपक्षी एमएनएफ के पास तीन सीटें, जबकि अन्य के पास 5 सीटें हैं। यहां पर कांग्रेेस को जीत का भरोसा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें