गुरुवार, 26 दिसंबर 2013

गैंगरेप के बाद महिला के गुप्तांग जलाए

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिगनापुर में एक महिला से गैंगरेप कर उसका गुप्तांग जलाने का प्रयास किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मलय जैन ने बुधवार को बताया कि घटना रविवार रात की है। लगभग 40 वर्षीय महिला के साथ उसके दो चाचा सुसर, दो देवर और उसी गांव के एक अन्य व्यक्ति ने रेप किया। गैंगरेप के बाद महिला के गुप्तांग जलाए
एक लाईटर से महिला गुप्तांग जलाने की कोशिश कि गई। पीडिता यहां के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी रामप्रकाश भिलाला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष चार आरोपिओं की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें