रविवार, 22 दिसंबर 2013

जैसलमेर पुलिस डायरी आज कि खबरे


जिले के समस्त वृताधिकारियों थानाधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन 




जिले में थाना स्तर पर कानून व्यवस्था मजबूत बनाने एवं आपसी समन्वय को बनाये रखने हेतु आज दिनांक 22.12.2013 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त वृताधिकारियों थानाधिकारियों के साथ ''अपराध गोष्ठी'' का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक के अलावा कृष्णचंद यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर, सोहनराम विश्नोर्इ, वृताधिकारी वृत जैसलमेर, विपिन शर्मा, वृताधिकारी वृत पोकरण एवं वेदप्रकाश आरपीएस एवं जिले के समस्त थानाधिकारी उपसिथत रहे। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थानाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की तथा समस्त अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की समझार्इश की। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी से पुलिस थानो पर आने वाले परिवादियो के साथ अच्छा व्यवहार करने निष्पक्ष रूप से कानूनी कार्यवाही अमल में लाने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त वृताधिकारियोंथानाधिकारियों को अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानाधिकायों को अपने-अपने क्षैत्रों में चोरियों पर रोक लगाने हेतु गस्त एंव नाकाबंदी करने के निर्देश दिये। इसके आलावा समस्त थानाधिकारियों को अपने थानो में एक्शन प्लान के तहत स्थार्इ वारंटिया, उदघोषित अपराधियों तथा भगोडो को गिरफतार करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षैत्र में इंस्दादी, एम.वी .एक्ट एवं लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दियेे तथा इसके साथ-साथ जिले में शराब तस्करो के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानाधिकारियों को थानों की पैडेन्सी को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले में नये वर्ष पर आने वाले सैलानियों की भीडभाड को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षैत्र में आने वाली समस्त होटलो, धर्मशाला, सरायों एवं पेर्इग गेस्ट के संचालको को आने वाले सैलानियों से परिचय प्राप्त करने हेतु निर्देशित करने की हिदायते दी।




आपरेषन वेलकम टीम द्वारा 01 लपका गिरफतार

शहर जैसलमेर में सैलानियों की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर हेमन्त शर्मा के आदेषानुसार चलाये जा रहे आपरेषन वेलकल के तहत आज दिनांक 22.12.2013 को अजर्ूनसिंह सउनि मय आपरेषन वेलकम टीम द्वारा जैसलमेर में कुतबखा पुत्र यारेखा निवासी सियाम्बर हाल पैलेस हार्इट ढिब्बा पाडा जैसलमेर को रेल्वे स्टेषन के पास इन्टरसिटी ट्रेन से उतरने वाले पर्यटको को परेषान करते हुए पाया जाने पर पर्यटक अधिनियम के तहत गिरफतार किया गया।




पुलिस एवं स्थानीय लोगो के आपरेशन ''आर्इ लव जैसलमेर'' किला पर श्रमदान

शहर जैसलमेर को सुन्दर बनाने के लिए शहरवासियों एवं होटल मालिको तथा अन्य लोगो द्वारा चलाये जा रहे ''आर्इ लव जैसलमेर'' अभियान के तहत सोनार दूर्ग पर किये जाने वाले श्रमदान में आज दिनांक 22.12.2013 को पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर के आदेशानुसार पुलिस लार्इन जैसलमेर से रणवीसिंह हवलदार मेजर के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा दूर्ग सिथत अखे प्रोल एवं पर्यटन स्थल पर श्रमदान कर शहर जैसलमेर को साफ सुथरा एवं सुन्दर बनाने हेतु अपनी भागीदारी दी। ऐसे कहे तो आज दो अभियानो में एक रूपता दिखार्इ दी जिसमें पुलिस द्वारा शहर जैसलमेर में आने वाले सैलानियों को लपकों द्वारा परेशान करने की घटना पर पाबंदी लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान ''आपरेशन वेलकम'' एवं शहर जैसलमेर में आने वाले सैलानियों को सुन्दर शहर दिखाने के लिए आपरेशन ''आर्इ लव जैसलमेर'' का मेलजोल दिखार्इ दिया। जिसमें पुलिस एवं स्थानिय लोगो द्वारा रूचि दिखाकर श्रमदान किया तथा शहर जैसलमेर को साफसुथारा रखने का प्रण लिया। पुलिस विभाग आगे भी इसी प्रकार समय-समय पर श्रमदान करके अपनी भागीदारी देता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें