मंगलवार, 5 नवंबर 2013

दहेज में कार, कैश और चेन के लिए बनाया पत्नी का MMS

दहेज में कार, कैश और चेन के लिए बनाया पत्नी का MMS
फरीदाबाद
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए उसे कई बार मजबूर किया। इस दौरान व्यक्ति ने अपने मोबाइल से उसकी विडियो क्लिप भी बना ली। यह आरोप सराय ख्वाजा थाना एरिया में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर लगाए हैं।
dowry
महिला का यह भी आरोप है कि डिमांड पूरी न होने पर पति ने उसकी विडियो क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी दी और उसे जलाकर मारने की कोशिश भी की। इस काम में ससुराल वालों का भी हाथ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सराय ख्वाजा थाना एरिया की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 4 फरवरी 2013 को दुर्गा एनक्लेव में रहने वाले रमा सिंह के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन से ही ससुराल वाले 5 लाख रुपये कैश, कार और सोने की चेन के लिए उसे परेशान करने लगे थे। ससुराल वालों ने उसके पति को भी उकसाया। जिस पर उसने उनके साथ मारपीट की।आरोप है कि सुहागरात पर महिला के पति ने उन पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डाला। साथ ही पति ने मोबाइल से अंतरंग संबंधों की फिल्म बना डाली और डिमांड पूरी न होने पर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के दूसरी लड़कियों से भी संबंध हैं। ससुराल वालों को बताने पर उल्टा महिला ही भला बुरा कहा जाता है।
11 मार्च को उसके पति और ननद ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बाद में उनके पिता ने ससुराल वालों से बातचीत की और एक लाख रुपये दिए तो उनसे कहा गया कि अब उनकी बेटी को कोई दिक्कत नहीं होगी। 25 मई को उनकी सास व ससुर पंजाब में थे। सास ने उसके पति को फोन पर उन्हें जलाकर मार डालने को कहा। इसके बाद उसके पति और ननद ने गैस की नोब खोलकर जबरन उसे चाय बनाने के लिए किचन में भेजा।

गैस की गंध आने पर वह वापस आने लगी तो उसे रसोई में धकेल दिया गया और पति ने आग लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिवार वालों को इस बारे में बताया। जिसके बाद मामले की शिकायत महिला सेल में दी गई और जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज किया गया। वहीं, सराय ख्वाजा थाना इंचार्ज ब्रह्म सिंह ने बताया कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच
की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें