मंगलवार, 19 नवंबर 2013

भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा राजपुरोहित

सिवाना में कांग्रेस को बड़ा झटका

भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा राजपुरोहित



सिवाना। आज सिणधरी में भाजपा प्रत्याशी हमीरसिंह भायल के समर्थन में आयोजित हुई वसुंधरा राजे की जनसभा में कोंग्रेस को करारा झटका लगा है। एक ओर तो कांग्रेसियों के आपसी विवाद से उबरना महंत निर्मलदास के लिए पहले से ही मुश्किल हो रहा था वही आज सभा में उमड़े विशाल जनसमुदाय ने उनकी राह और भी कठिन कर दी है। जब चारो ओर से पार्टी संकट से घिरी हुई थी। उसी समय एन वक्त पर राजपुरोहित समाज की कद्दावर नेत्री और कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा विजयलक्ष्मी राजपुरोहित ने अपने सैकड़ो समाज बंधुओ के साथ वसुंधरा राजे के हाथो भाजपा की सदस्यता लेकर महंत और कांग्रेस पार्टी को एक और करारा झटका दे दिया। यह सब उस समय हुआ जब कांग्रेस का प्रत्याशी स्वयं राजपुरोहित जाती का है। क्षेत्र के अल्पसंख्यक पहले ही कांग्रेस को समर्थन न देने की घोषणा कर चूका है। इसके अलावा कांग्रेस का परम्परागत वोट बैंक चौधरी समाज भी आज उस समय भाजपा का समर्थक नजर आया जब चौधरी समाज के वरिष्ठ नेता, सिवाना के प्रथम विधायक मोटाराम के पुत्र और मेली सरपंच वगताराम चौधरी भाजपा में शामिल हो गये। आज की स्थिति से भाजपा सिवाना में काफी मजबूत नजर आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें