रविवार, 27 अक्तूबर 2013

धार्मिक स्थल पर आचार संहिता का उल्लंघन

बालोतरा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शांति, सद्भावना एवं भाईचारा कार्यक्रम के तहत धोरानाडी हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को लजीज भोजन परोसा गया। कहने को तो यह आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से था, लेकिन बताया जा रहा है कि यह विधायक की ओर से रखा गया था। चुनावी आचार संहिता के मध्येनजर कोई भी राजनीतिक दल किसी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक कार्यक्रम नहीं कर सकता।

इसे लेकर कार्यकर्ताओं को मौखिक निमंत्रण दिया गया। ब्लॉक कांगे्रस ग्रामीण व नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओ का एकजुट रहने की अपील की। विधायक की ओर से करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की।

प्रदेश में पुन: कांग्रेस सरकार बनाने व कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलवाने का संकल्प लिया। विधायक ने आभार ज्ञापित किया। इसके बाद सभी को लजीज भोजन परोसा गया। कार्यकर्ताओं ने भोजन करने का पूरा लुत्फ उठाया। कहने को तो यह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम था, लेकिन बताया जा रहा है कि यह खर्चा विधायक की ओर से वहन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें