मंगलवार, 1 अक्तूबर 2013

होटल में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म

जयपुर। सिंधीकैम्प क्षेत्र के एक होटल में रविवार रात एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के दो परिचितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह न खोलने की धमकी देकर भाग निकले। 35 वर्षीय पीडिता हरियाणा स्थित हांसी की रहने वाली है। आरोपियों ने इलाज का झांसा देकर उसे यहां बुलाया था। उसकी रिपोर्ट पर जालूपुरा थाना पुलिस ने योजना बनाकर दोनों आरोपियों धरमपाल (35) निवासी राजगढ़ (चूरू) और जितेंद्र सिंह निवासी झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया। होटल में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म
पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसे अस्थमा है। वह डेढ़ साल पहले खाटू श्यामजी आई थी, जहां धरमपाल और जितेन्द्र से मुलाकात हुई। दोनों ने उसे सस्ते और अच्छे इलाज का झांसा दिया। कुछ दिन पहले पीडिता ने फोन किया तो जितेन्द्र ने जांच के लिए रविवार शाम जयपुर बुला लिया और सिंधी कैम्प में एक होटल में ले गया। वहां धरमपाल भी आ गया और दोनों ने महिला को धमका कर दुष्कर्म किया।

विक्षिप्त से अश्लील हरकत

ब्रह्मपुरी क्षेत्र से गुमशुदा एक विक्षिप्त महिला से गुर्जर की थड़ी के पास रविवार रात अज्ञात लोगों ने अश्लील हरकत की। सुबह स्थानीय लोगों ने महिला के कपड़े फटे और चेहरे व शरीर पर चोट के निशान देख मानसरोवर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदा लोगों के ब्योरे से मिलान किया और महिला को सूचना पर पहुंचे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने इस सम्बंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें