रविवार, 1 सितंबर 2013

राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए संकल्प का आह्वान

राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए संकल्प का आह्वान 


पाली. राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी ने राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया है। वे शनिवार को नाडोल कस्बे में आशापुरा माता के दर्शन के बाद राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति से जुड़े लोगों को संबोधित कर रहे थे। यहां ट्रस्ट के महाराजसिंह व पूर्व प्रधान चंद्रशक्तिसिंह ने भंडारी का सम्मान किया। इस दौरान एडवोकेट सुखदेव व्यास व देवीसिंह भाटी भी मौजूद थे। भंडारी ने जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह से भी राजस्थानी भाषा की मान्यता पर चर्चा की। इस दौरान सरकार से राजस्थानी भाषा को समानान्तर द्वितीय भाषा के रूप में मान्यता देने की मांग की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें