सोमवार, 30 सितंबर 2013

शादी को तरस रही हजारों विधवाएं

क्या आपने कभी शादी के लिए महिलाओं के रैली निकाले जाने के बारे में सुना है। नहीं सुना तो अब सुन लीजिए। नाईजीरिया में आठ हजार विधवा महिलाओं ने रैली निकालकर शादी करने के लिए जमफारा राज्य सरकार से सहायता की मांग की है।
महिलाओं के एक ग्रुप ने गुसाउ शहर में रैली निकालकर राज्य की धार्मिक पुलिस को अपनी याचिका सौंपी। जमफारा राज्य में आंशिक रूप से इस्लामी कानून भी लागू है।

नाईजीरिया में शादी से जुड़ी कई ऎसी परंपराएं हैं जिनमें धन मांगा जाता है। यहां की परंपरा के अनुसार, महिलाओं को शादी में फर्नीचर लाना होता है लेकिन अपने लिए वर की तलाश कर रही कई महिलाएं खर्च वहन नहीं कर सकतीं। इसलिए इन्होंने रैली निकाकर सरकार से मदद मांगी है।

रैली में भाग लेने वाली महिलाओं का कहना है कि हममें से कई महिलाओं के लिए दो समय का खाना जुटाना भी मुश्किल है। हमें सहारा देने वाला कोई पुरूष नहीं है। ऎसे में हम इतना धन कहां से लाएं। इन महिलाओं की मांग पर जमफारा राज्य सरकार ने मांग पर विचार करने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें