रविवार, 1 सितंबर 2013

रात 8 बजे बाद बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप!

नई दिल्ली। अगर पेट्रोलियम मंत्रालय की चली तो शहरों में पेट्रोल पंप रात आठ बजे ही बंद हो जाएंगे और सुबह आठ बजे खुलेंगे। पेट्रोल की खपत को कम करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय यह कदम उठाने पर विचार कर रहा है। रात 8 बजे बाद बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप!


डॉलर के मुकाबले रूपया कमजोर होने से आयात बिल बढ़ गया है। ऎसे में सरकार पर पेट्रोल की खपत कम करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं बचा है। पेट्रोलियम मंत्री एम.वीरप्पा मोईली ने कहा है कि शहरों में पेट्रोल पंपों को सुबह 8 बजे खोलने और रात 8 बजे बाद बंद करने के लिए कहा जा सकता है।



एक समाचार पत्र ने मोईली के बयान के हवाले से यह खबर दी है। बकौल मोईली हमें इस तरह की चीजें करनी पड़ेगी। हम मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। हमें खुद को अनुशासित करना होगा। लोगों को अपनी कमर कसनी होगी। आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किए बगैर मितव्ययी कदम उठाने होंगे। कई अन्य देशों में पहले ही इस तरह के कदम उठाए गए हैं।


इसके अलावा सरकार लोगों से पेट्रोल कम इस्तेमाल करने के लिए कहेगी। इसके लिए बकायदा मास मीडिया अभियान चलाया जाएगा। सड़कों पर ड्राइवरों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा। साथ ही आउटलेट पर होर्डिग्स लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय से आयात पर 25 बिलियन बचाने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें