रविवार, 24 फ़रवरी 2013

राज्यपाल ने सरहदी क्षेत्रों का दौरा किया जवानों का मनोबल बढ़ाया, सैनिकों के लगन और त्याग की सराहना की




राज्यपाल ने सरहदी क्षेत्रों का दौरा किया
जवानों का मनोबल बढ़ायासैनिकों के लगन और त्याग की सराहना की
तनोट माता के दर्शन किए
       जैसलमेर, 24 फरवरी/राज्यपाल श्रीमती मार्ग्रेट आल्वा ने जैसलमेर जिले के चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन रविवार को जैसलमेर के सरहदी क्षेत्रों का दौरा किया।
       राज्यपाल ने सीमा क्षेत्र में अवस्थित देवी तीर्थ तनोट माता के दर्शन किए और प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्रीमती मार्गे्रट आल्वा के तनोट माता मन्दिर एवं सीमा क्षेत्र पहुं्रचने पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और तनोट माता के ऎतिहासिक महत्त्व और लोक श्रद्धा से संबंधित पूर्ण परिचय प्रदान किया और अवलोकन कराया।
       राज्यपाल ने बाद में सरहदी क्षेत्रों की सीमा चौकियों का अवलोकन किया और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात करते हुए उनकी हौंसला अफजाही की।
       तनोट में सीमा सुरक्षा बल की विजिटर्स बुक में राज्यपाल ने अपने उद्गार इस प्रकार लिखे - ‘‘ बीएसएफ के समस्त सैनिकों और अधिकारियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं आभार कि वे बहुत ही लगन और त्याग से देश की सेवा में जुटे हुए हैं।’’
       राज्यपाल ने सीमा चौकियों से सरहदी क्षेत्रों का अवलोकन किया और जवानों का मनोबल बढ़ाया। राज्यपाल की यात्रा में राजभवन तथा जैसलमेर जिला प्रशासन के अधिकारी भी साथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें