बुधवार, 2 जनवरी 2013

दिल्ली में फिर हुआ गैंग रेप

दिल्ली में फिर हुआ गैंग रेप

नई दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली में चलती बस में गैंग रेप का शिकार हुई "दामिनी" की अस्थियां गंगा में प्रवाहित किए जाने से कुछ ही घंटे पहले एक बार फिर दिल्ली शर्मसार हुई। न्यू ईयर नाइट के दौरान दिल्ली के एक मशहूर स्कूल की इलेवंथ क्लास की 17वर्षीय स्टूडेंट के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात में शामिल दोनों युवक संभ्रात परिवारों के हैं और मशहूर आईटी कंपनी में काम करते हैं।

जानकारी के अनुसार सफदरजंग एनक्लेव क्षेत्र में न्यू ईयर पार्टी के दौरान यह घटना हुई। देर रात पीडिता ने पुलिस को जानकारी दी और उसके बाद युवकों को सरोजिनी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक युवक कंप्यूटर इंजीनियर है और दूसरा आईटी एमएनसी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करता है। दोनों को मंगलवार दोपहर साकेत अदालत ले जाया गया और उसके बाद तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस घटना को अभी तक छिपा कर रखा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडित छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि इनमें से एक लड़के को वह सोशल नेटवर्किग के जरिए जानती थी। कुछ महीने पहले ही दोनों की जान-पहचान हुई थी और युवक ने छात्रा से कई बार मिलने की इच्छा जताई थी। उनकी ऑनलाइन चैटिंग भी होती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें