रविवार, 2 दिसंबर 2012

पाक में आगामी आम चुनाव लड़ेंगी फातिमा भुट्टो

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की भतीजी और लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता फातिमा भुट्टो आगामी आम चुनाव में खड़ी होंगी। फातिमा पंजाब प्रांत से चुनाव लड़ेंगी। उनकी माता ने यह जानकारी दी है। पाक में आगामी आम चुनाव लड़ेंगी फातिमा भुट्टो
बेनजीर के भाई मुर्तजा भुट्टो की लड़की फातिमा (30) हालांकि, लम्बे समय से कहती आई हैं कि उनकी राजनीति में उतरने की कोई इच्छा नहीं है।

मीडिया की रपटों में फातिमा की सौतेली मां घिनवा भुट्टो के हवाले से कहा गया है कि फातिमा रहीम यार खान जिले के लिकायतपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी-शहीद भुट्टो (पीपीपी-एसबी) की प्रमुख घिनवा ने शनिवार को पंजाब के बहावलपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। हालांकि, फातिमा की ओर से अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि फातिमा ने अपनी पिता की हत्या पर विवादास्पद पुस्तक ‘सांग्स आफ ब्लड एवं स्वर्ड’ लिखी है। यही नहीं, फातिमा सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और भुट्टो-जरदारी परिवार की वंशवादी राजनीति की कटु आलोचक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें