रविवार, 2 दिसंबर 2012

रेव पार्टी का भंडाफोड़,39 स्टूडेंट गिरफ्तार

रेव पार्टी का भंडाफोड़,39 स्टूडेंट गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून में पुलिस ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 39 छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनमें 25 लड़के और 14 लड़कियां शामिल है।

गिरफ्तार किए गए सभी छात्र नशे में थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए छात्र बड़े व्यवसाइयों और नौकरशाहों के बेटे-बेटियां हैं। पुलिस को शनिवार को जाखम इलाके में स्थित एक क्लब में रेव पार्टी की सूचना मिली थी।

पुलिस ने एसएसपी और सीओ सिटी ममता बोरा से छापे की इजाजत मांगी। इजाजत मिलते ही पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। पुलिस ने क्लब से शराब और ड्रग्स बरामद की। क्लब में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। ममता बोरा ने बताया कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें