मंगलवार, 27 नवंबर 2012

19 साल बाद पता चला कि बीवी पुरूष थी

19 साल बाद पता चला कि बीवी पुरूष थी
लंदन। बेल्जियम के एक व्यक्ति को शादी के 19 साल बाद पता चला कि उसकी पत्नी जन्म के वक्त पुरूष थी। बाद में उसने अपना लिंग बदला लिया। इस व्यक्ति ने अब अपनी शादी को निरस्त करने की मांग की है। सदमे के कारण इस व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और वह अपना इलाज करा रहा है।

समाचार पत्र द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक बेल्जियम के जेन ने 1993 में इंडोनिशिया की मोनिका से शादी की। बेल्जियम के इमीग्रेशन अधिकारियों ने शादी पर आपत्ति जताई थी। जेन का कहना है कि वह कानूनी दिक्कतों के बावजूद मोनिका को बेल्जियम लेकर आया। बेल्जियम के कोर्ट को मोनिका के जन्म और उसके पहचान पत्र के दस्तावेजों पर संदेह था। हालांकि बाद में कोर्ट ने उसे स्वीकार कर लिया। मैंने सोचा था कि अन्य महिलाओं की तरह वह भी आकर्षक महिला है। उसमें पुरूषों जैसे कोई लक्षण नहीं थे।
लेकिन हाल ही में उसे पता चला कि उसकी 48 वर्षीय पत्नी पुरूष थी।

जेन और मोनिका ने शादी के बाद तय किया था कि वे बच्चे पैदा नहीं करेंगे क्योंकि पहली शादी से जेन के दो बच्चे हैं। मासिक धर्म का बहाना बनाकर उसने जेन को मूर्ख बनाया। सेक्स के दौरान भी जेन को मोनिका के पुरूष होने का पता नहीं चला। शादी के कई साल तक दोनों की जिंदगी सामान्य चलती रही। मोनिका जेन के बच्चों का बड़ी बहन के रूप में ध्यान रखती थी।

दोनों की जिंदगी में उस वक्त तनाव उत्पन्न हुआ जब मोनिका को फुल टाइम जॉब मिल गई। जॉब मिलने के बाद उसके बच्चों ने मोनिका को कई बार नाइट क्लब में देखा। मोनिका ने भड़कीले कपड़े पहनने शुरू कर दिए। इस दौरान उसका पेट साफ नजर आता था। इससे जेन के बच्चों को शक हुआ।

जेन को मोनिका के कम्प्यूटर पर कई अन्य पुरूषों के कामुक मैसेज मिले। इस पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। इस बीच जेन को उसके मित्र ने बताया कि तुम्हारी पत्नी ने लिंग चेंज करवाया है। इस पर जेन को विश्वास नहीं हुआ। जेन के बेटे ने भी ऎसी अफवाहें सुनी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें