रविवार, 28 अक्तूबर 2012

चंद्रेश कुमारी कैबिनेट,कटारिया राज्य मंत्री

चंद्रेश कुमारी कैबिनेट,कटारिया राज्य मंत्री

नई दिल्ली। कैबिनेट फेरबदल में राजस्थान को अच्छा प्रतिनिधित्व मिला है। जोधपुर से सांसद चंद्रेश कुमारी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

जयपुर ग्रामीण से लालचंद कटारिया को राज्य मंत्री बनाया गया है। महादेव खंडेला के इस्तीफे से राजस्थान से एक मंत्री कम हो गया था। इसलिए लालचंद कटारिया को राज्य मंत्री बनाया गया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंद्रेश कुमारी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। चंद्रेश कुमारी का ससुराल हिमाचल में है। वे कांगड़ा से राजनीति करती रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें