मंगलवार, 28 अगस्त 2012

महिलाओं ने कर दी मंत्रीजी की धुनाई

महिलाओं ने कर दी मंत्रीजी की धुनाई

नागपुर। बलात्कार की शिकार महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी महाराष्ट्र के मंत्री लक्ष्मणराव धोबले को भारी पड़ गई। महिलाओं ने मंत्री महोदय की धुनाई कर दी।

एनसीपी नेता वाटर सप्लाई और सैनिटेशन मिनिस्टर पर चप्पल तक फेंकी गई। वे खुद भी दलित हैं। नागपुर में हो रहे अन्नाभाऊ साठे साहित्य सम्मेलन के दौरान ढोबले ने रविवार शाम कहा, बलात्कार पीडिताओं के लिए धरना-प्रदर्शन में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मामले का वजन कम हो जाता है।

महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, प्रदर्शन से ऎसे अपराध रूकने वाले नहीं हैं। उन्होंने बलात्कार पीडिताओं को प्रदर्शन करने के बजाए अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान लगाने को कहा। उन्होंने कहा, बलात्कार की शिकार महिलाओं को उचित शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्हें कानून की शिक्षा दी जाए ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिले। इससे वहां मौजूद महिलाएं भड़क गई। एक अखबार के अनुसार वहां अफरातफरी का महौल हो गया। ढोबले जब अपनी कार में बैठने जा रहे थे तभी महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। हालांकि वे वहां से चले गए।

वहीं ढोबले ने उन पर हमले की बात से इनकार किया है लेकिन उन्होंने बलात्कार पीडिताओं के बारे दी गई अपनी सलाह के बारे में कुछ नहीं कहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें