बुधवार, 27 जून 2012

बच्चों ने बैंक के बाहर लूटे 1 लाख

बच्चों ने बैंक के बाहर लूटे 1 लाख
जयपुर। राजस्थान में बुधवार को लूट की अनौखी घटना सामने आई। यहां दो बच्चों ने कीचड़ उछाल कर एक शख्स से 1 लाख रूपए लूट लिए। बच्चों के हाथों अंजाम दी गई यह लूट की घटना यहां झुंझुनू जिले की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय केसरदेव एक निजी बैंक से 1 लाख रूपए निकलवाने गया था। वहां बैंक के बाहर खड़े दो बच्चों ने केसरदेव को बैंक में रूपए गिनते हुए देख लिया। जैसे ही रूपए लेकर केसरदेव बैंक के बाहर आया, बच्चों ने उसपर कीचड़ उछाल दिया। बाद में माफी मांगते हुए उसके कपड़े साफ करने लगे। तब तक केसरदेव उनके जाल में पूरी तरह से फंस चुका था। कीचड़ साफ करते-करते एक बच्चे ने केसरदेव के बैग से 1 लाख रूपए पार कर लिए और फिर दोनों मौके से भाग छूटे।

बच्चों के हाथ एक लाख रूपए लूटा कर केसरदेव ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज में बच्चों को पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। फिलहाल उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें