जूनियर तेंदुलकर ने जड़ा पहला शतक
ुंबई। सौ शतक जड़ने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी खेल में पीछे नहीं है। अर्जुन ने सुंदर क्रिक्रेट क्लब में शनिवार को मुंबई क्रिकेट संघ के अंडर 14 समर वेकेशन टूर्नामेंट में अपना पहला शतक लगाया।
13 वर्षीय अर्जुन ने 124 रन की शानदार पारी खेलकर खार जिमखाना को सेमीफाइनल में गोरेगांव सेंटर के खिलाफ पारी में एक रन से जीत दिला दी। खार जिमखाना के कोच राजेश साहिल ने कहा कि अर्जुन इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत प्रतिबद्ध था। उसने अच्छा प्रदर्शन किया। उसने कई शानदार शाट खेले। इस पारी से उसका मनोबल काफी बढेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें