सोमवार, 28 मई 2012

महिला की हत्या के आरोप में सौतन गिरफ्तार


महिला की हत्या के आरोप में सौतन गिरफ्तार

मेड़ता रोड करीब आठ माह पूर्व विवाहिता की गला घोटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसकी सौतन प्रियंका उर्फ पिंकी जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी दातारसिंह ने बताया कि सुशीला की हत्या के आरोप में आठ माह से फरार करासोडा निवासी प्रियंका उर्फ पिंकी जाट (27) को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मेड़ता न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह है मामला: ढाढ़रिया कलां निवासी जयराम जाट (51) ने रिपोर्ट पेश कर बताया की उसकी पुत्री सुशीला (24) का विवाह दस वर्ष पूर्व डाबरियानी निवासी रामचंद्र जाट के साथ किया था। किसी बीमारी के कारण उसकी पुत्री विकलांग हो गई। वह काफी वर्षों से पीहर- ससुराल के बीच आना जाना ही करती रही है। उसकी पुत्री विकलांग होने के कारण आरोपी पति रामचन्द्र ने करासोड़ा निवासी पिंकू के साथ दूसरी शादी भी करीब सात वर्ष पूर्व कर ली। 31 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन- चार बजे डाबरियानी से फोन आया कि सुशीला की तबियत ठीक नहीं है। इस पर वह डाबरियानी गया तो सुशीला घर में आंगन में पड़ी थी। गले पर दबाने जैसे निशान थे तब शक हुआ कि उसे गला घोटकर मारा गया है। पति रामचन्द्र, ससुर शिवलाल, सास तीजादेवी, दूसरी पत्नी पिंकू ने मिलकर गला घोटकर उसकी पुत्री की हत्या की है।

पहले हुए थे तीन गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने डाबरियानी निवासी उसके पति फौजी रामचन्द्र ,ससुर शिवकरण (56) व सास तिजनी देवी (54) जाट को गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें