मंगलवार, 1 मई 2012

आखिर कंचन किसकी, प्रेमी या पति की

आखिर कंचन किसकी, प्रेमी या पति की

पहले प्रेमी संग रचाया विवाह, फिर पोकरण के फूसाराम से भी कर ली शादी
प्रेमिका कंचन के लिए पति ने पत्नी गुड्डी को छोड़ा
शादी के कुछ दिनों बाद पति को छोड़ फिर प्रेमी संग फरार

बाड़मेर   जिले के धोरीमन्ना निवासी कंचन ने एक नहीं दो परिवारों की जिंदगी में जहर घोल दिया। पहले तो उसने तीन पुत्रियों के पिता धोरीमन्ना निवासी मनोहरलाल से जोधपुर के आर्य समाज में विवाह रचाया, बाद में एक साजिश के तहत उसने मनोहरलाल को छोड़ पोकरण के एक शख्स से शादी का नाटक रचा। कंचन के पिता ने बड़ी धूमधाम से उसकी शादी पोकरण निवासी फूसाराम के साथ की। कुछ ही दिनों में वह ससुराल वालों को गच्चा देते हुए पति को छोड़ प्रेमी मनोहरलाल के साथ फिर से फरार हो गई। अब तीन बेटियों की मां गुड्डी और उसके जाल में फंसा पति फूसाराम न्याय के लिए न्यायालय की चौखट पर चक्कर लगा रहे हैं।

दरअसल, धोरीमन्ना की रहने वाली गुड्डी का विवाह करीब नौ साल पहले मनोहरलाल पुत्र रमेश कुमार ओसवाल के साथ हुआ। शादी के बाद गुड़ी ने तीन बेटियों को जन्म दिया। एक के बाद एक तीन बेटियों को जन्म देने के कारण पति गुड़ी को छोड़ पड़ोस में रहने वाली कंचन को लेकर फरार हो गया। बिना गुड्डी को तलाक दिए मनोहरलाल और कंचन ने बाद में जोधपुर के आर्य समाज में विवाह कर लिया। शेष त्नपेज १४

कंचन के खिलाफ पोकरण में मामला दर्ज

पोकरण के फूसाराम के साथ शादी के कुछ दिनों बाद ही कंचन अपने पुराने प्रेमी मनोहरलाल के साथ ससुराल से सोना चांदी लेकर फरार हो गई। जिसकी रिपोर्ट ससुराल वालों ने थाने में दर्ज करा दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ससुराल वालों के हवाले कर दिया।

पहले माफी फिर मुकदमा

जब पुलिस ने कंचन को पकड़ ससुराल वालों के हवाले किया तो उसने भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कह कर ससुराल में रहने लगी। कुछ दिन तो ठीक चला बाद में उसने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों से कंचन फिर मनोहरलाल के साथ फरार है।  

सजा से बचने के लिए रची साजिश

बिना तलाक दिए कंचन से शादी करने को लेकर गुड़ी ने धोरीमन्ना थाने में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और कानून से बचने के लिए कंचन और मनोहरलाल ने एक साजिश रची और दोनों ने रजामंदी से तलाकनामा लिख कंचन के पिता को सौंपा और भविष्य में कोई संबंध नहीं रखने की बात कही।

कंचन ने रचा ली दूजी शादी

जहां कंचन और मनोहरलाल ने कानून से बचने की साजिश रची वहीं इस साजिश में फंसा कंचन के पिता ने कंचन का रिश्ता पोकरण निवासी फूसाराम चांडक से तय कर दिया। बाद में बड़ी धूमधाम से कंचन की शादी पोकरण कर दी गई।


॥मनोहरलाल की पत्नी गुड्डी अपनी तीन बेटियों को लेकर जन सुनवाई में आई थी। पुलिस, एनजीओ और कानून विशेषज्ञों के सामने इस केस को रखा गया है। अब पहले घरेलू हिंसा को लेकर गुड्डी अर्जी दाखिल करेगी। इससे पहले उसे आजीविका के लिए एक सिलाई मशीन दी गई है और उसकी बेटियों को स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा। उसे न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।ञ्जञ्ज

डा.वीणा प्रधान, कलेक्टर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें