मंगलवार, 1 नवंबर 2011

जब कॉलगर्ल ने रंगीन मिजाजी डॉक्टर को दिया जबर्दस्त डोज!

जसदण (गुजरात)।शहर में इन दिनों युवावों, व्यापारियों, अधिकारियों, नाबालिगों और रंगीन मिजाजी व्यक्तियों को कॉलगर्ल गिरोह ने काफी छकाए रखा है। माना जा रहा है यहां एक पूरी टोली ही जिस्मफरोशी के जरिए लूटपाट के धंधे में सक्रिय है।
पहले मुलाकात फिर शारीरिक संबंध बनाने के नाम पर युवकों के साथ धोखाधड़ी के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। गिरोह पहले सुंदर लड़की के द्वारा ग्राहकों को अपने जाल में फंसाता है। सुंदर लड़की देख मर्द भी फिसल जाते हैं और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कॉलगर्ल इन्हें योजनाबद्ध तरीके से शहर के बाहर ले जाती हैं।

जैसे ही मिलन की घड़ी आती है कि तभी सुंदर कॉलगर्ल के कुछ खतरनाक शागिर्द न जाने कहां से प्रकट हो जाते हैं और पूरा माजरा रसभंग और रंगभंग का हो जाता है। मर्द की हालत बंधे हुए लंगूर की तरह हो जाती है और वह सिर्फ चुप रहने की ही फरियाद कर पाता है। इसी का फायदा उठाकर फिर यह गिरोह उससे मनचाहा पैसा वसूल लेता है।

अब तक इस तरह की लूटपाट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब खबर है कि यहां का एक डेंटिस्ट (दांतों का चिकित्सक) भी इस गिरोह के लपेटे में आ चुका है। डॉक्टर के पास कॉलगर्ल सोने का दांत लगवाने के बहाने से पहुंची थी और पहली ही मुलाकात में डॉक्टर इसके मोहपाश में फंस गया।


दोस्ती के बाद बातचीत सेक्स तक पहुंची और इसके लिए शहर के बाहर एक स्थल तय कर लिया गया। यहां भी ठीक वैसा ही हुआ, जिसका कि हम ऊपर उल्लेख कर चुके हैं। कॉलगर्ल गिरोह ने डॉक्टर के कपड़े छोड़ बाकी सारा सामान लूट लिया और फरार हो गया। डॉक्टर ने इसके बाद पुलिस में शिकायत करने का भी विचार किया लेकिन बदनामी के डर से अपने कदम पीछे कर लिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें