सोमवार, 28 नवंबर 2011

थार में युद्धाभ्यास, धमाकों से दहला रेगिस्तान








थार में युद्धाभ्यास, धमाकों से दहला रेगिस्तान


बाड़मेर भारतीय सेना के तोपों व टैंकों के धमाकों से इन दिनों थार दहला हुआ है। आसमान से आग बरसने लगी है। यह नजारा पाकिस्तान से सटी जैसलमेर व बाड़मेर स्थित सीमा के नजदीक नजर आने लगा है। थार रेगिस्तान में पिछले कुछ दिनों से चल रहे युद्धाभ्यास के बीच आसमान में सुखोई सहित कई लड़ाकू विमानों से बम बरसाए जा रहे हैं।

सुदर्शन शक्ति और वायुसेना महागुजराज अभ्यास में सेटेलाइट से जंग का जीवंत नजारा देखा जा सकता है। इस दौरान दुश्मन के मिसाइल दागते ही उसी पल जवाबी मिसाइल दागकर दुश्मन की मिसाइल को हवा में खत्म करने का भी अभ्यास किया जा रहा है। दोनों सेनाएं अपनी मारक क्षमता व अत्याधुनिक नेटवर्क को परख रही हैं। सदी के इस सबसे बड़े युद्धाभ्यास का नजारा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 5 दिसंबर को बाड़मेर के एक अग्रिम ठिकाने पर देखेंगी।

दुश्मन की सेना को नेस्तानबूद

भारतीय सेना की 21 स्ट्राइक कोर के नेतृत्व में रेतीले टीलों पर अर्जुन टैंक व बोफार्स तोपों से सैनिक गोले बरसाते हुए दुश्मन की सेना को नेस्तनाबूद करने का अभ्यास कर रहे है। जोधपुर,बीकानेर व उतरलाई एयरबेस से सुखोई, जगुआर, मिराज व मिग लड़ाकू विमान आसमान से दुश्मन के काल्पनिक ठिकानों पर बमबारी कर तबाह कर रहे है।

... अब मिलेंगी जंग की लाइव तस्वीरें

नेटवर्क सेंट्रिक वारफेयर मानव रहित विमान और यू मैन इंटेलीजेंस की बदौलत सेना सीमा पार की हर गतिविधि और दुश्मन की रणनीति के बारे में पल पल की जानकारी मिलती है। जबकि पूर्व में हुई जंग के दौरान सेना के अधिकारियों को टेलीफोन के जरिए दुश्मन के बारे में जानकारी मिलती थी और उनके इरादों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाता था। अब सीमा पार से कितने टैंक, तोपें और जवान आगे बढ़ रहे हैं। उसकी लाइव तस्वीरें मिल सकेंगी। इस तकनीक का उपयोग रेगिस्तान में चल रहे अभ्यास में दोनों सेनाएं कर रही हैं।

रिस्पांस टाइम का आकलन

रक्षा प्रवक्ता ले. कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि अब एडवांस तकनीक से दुश्मन के मिसाइल दागते ही उसी पल भारतीय वायुसेना भी उसे टारगेट करते हुए मिसाइल दाग देगी और दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर देगी। वायुसेना अपनी मारक क्षमता को परखने के साथ दुश्मन के इरादों को नाकाम करने का अभ्यास कर रही है। इस सयुंक्त अभ्यास में रिस्पांस टाइम का आकलन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें