मंगलवार, 27 सितंबर 2011

चीन में एक छोटे से तहखाने से मिलीं चार सेक्स दासियां !


लुओयांग.चाइना पुलिस ने चार महिलाओं को बचाया जिन्हें कथित तौर पर सेक्स दासी के रूप में एक गुप्त कालकोठरी में रखा गया था।
घटना इस महीने की शुरुआत की है।

इन महिलाओं की उम्र 16 से 24 साल के बीच है। इन्हें एक पुराने आवासीय समुदाय के नीचे बने एक तहखाने में बंधक बना कर रखा गया था। पुलिस ने दो अन्य महिलाओं के शव भी एक कब्र से बरामद किए।

पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

हालांकि पुलिस ने महिलाओं की बरामदगी के बाद उन्हें हिरासत में रखने का कारण बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि जांच अभी चल रही है।

यह माना जा रहा है कि जांच अधिकारियों को इस बात का शक है कि इन महिलाओं ने ही दो अन्य सेक्स दासियों की हत्या में मदद थी।

पुलिस ने घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि 34 साल के ली हाओ शहर के गुणवत्ता पर्यवेक्षण ब्यूरो में एक फायरमैन कर्मचारी था। ली पर नाइट क्लबों और बारों में काम करने वाली 6 महिलाओं के अपहरण का आरोप है।

ली ने कथित तौर पर चार साल पहले इस पुराने आवासीय समुदाय के नीचे बने तहखाने को ख़रीदा था।

ली ने इन महिलाओं को दो सालों तक न केवल सेक्स दासी बना कर कालकोठरी में रखा बल्कि उन्हें वेश्यावृति और ऑनलाइन पोर्न विडियो में काम करने के लिए भी मजबूर किया।

अधिकारियों ने बताया कि ली हाओ ने इन 6 महिलाओं में से दो का कत्ल कर दिया क्योंकि उन्होंने ली का विरोध किया था।

इस पूर्व फायरमैन को पुलिस ने उस वक़्त गिरफ्तार किया जब उसके बंधकों में से एक वहां से भाग निकली और पुलिस को उस कालकोठरी तक लेकर गई।

पुलिस को आशंका है कि ये महिलाएं स्टॉकहोम सिंड्रोम से ग्रसित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें