गुरुवार, 1 सितंबर 2011

आईएएस की खोज में लगीं पांच टीमें

आईएएस की खोज में लगीं पांच टीमें

जयपुर। पिछले मंगलवार को दिल्ली रोड पर एक रेस्टोरेंट से लापता हुए आईएएस अधिकारी नवीन जैन का 44 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से पिछले दिनों में दिल्ली व हरियाणा में जैन की खोज की गई है। अभी भी पुलिस की टीमें वहां जमी हुई हैं। फिलहाल दोनों ही जगह से पुलिस के हाथ कुछ खास हाथ नहीं लगा है। जैन की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमे इन दोनों राज्यों में खोजबीन में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस की ओर से हरियाणा और दिल्ली में जैन की खोज की गई। इस दौरान पुलिस ने उनके रिश्तेदारों व पारिवारिक मित्रों से जानकारी ली और संभावित जगहों पर खोजबीन की है। आज सुबह भी जैन को खोजने के लिए टीमें हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर गईं। मामले में दोनों राज्यों की पुलिस से भी मदद ली गई है। इधर जैन को खोजने के लिए उनके साथ के आईएएस अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है। जैन अपने कार्यकाल के दौरान बारां में कलेक्टर रहे थे। उनके वहां के नजदीकी लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि जैन मंगलवार दोपहर में शाहजहांपुर के एक होटल में अपने परिवार को छोड़ कर गायब हो गए थे। जैन ने जाने से पहले अपने परिवार के नाम लिखी चिटी में ग्यारह साल की नौकरी के दौरान एक घर नहीं दे पाने की बात की थी। जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा के वष्ाü 2001 बैच के अधिकारी हैं। जैन को जयपुर तबादले के बाद सरकारी मकान के आवंटन में विवाद के चलते उच्चाधिकारियों से लताड़ पड़ने की बात भी उठ रही है। हालांकि, इस संबंध में पूछे जाने पर राज्य के मुख्य सचिव एस अहमद ने बुधवार को ऎसे आरोपों से इनकार कर दिया था।

इनका कहना है : आईएएस अधिकारी नवीन जैन का फिलहाल कोई पता नहीं लगा है। उनकी खोज के लिए पुलिस टीमें हरियाणा व दिल्ली में गई हुई हैं। तलाश जारी है।
- महेश गोयल, एसपी अलवर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें