सोमवार, 1 अगस्त 2011

गुरू ग्रंथ साहिब विवि के वीसी को गोली मारी

गुरू ग्रंथ साहिब विवि के वीसी को गोली मारी 
 

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गुरू ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को अज्ञात लोगों ने गोली मारी दी। सूत्रों के मुताबिक वीसी जसबीर सिंह को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बीच सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने वीसी पर फायर किया। गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि गोली काफी करीब से मारी गई। अब तक किसी हमलावर का पता नहीं चल पाया है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें