शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

"बेनजीर के साथ नहीं था अफेयर"

"बेनजीर के साथ नहीं था अफेयर"
 

इस्लामाबाद। क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान खान ने पाक की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से अफेयर होने की खबरों का खंडन किया है। अपनी बायोग्राफी में इमरान ने लिखा है कि उनका बेनजीर के साथ कोई अफेयर नहीं था लेकिन उनका एक कजिन बेनजीर पर फिदा था।

अपनी बायोग्राफी "इमरान वर्सेस इमरान" में इमरान ने बेनजीर को अपना खास दोस्त बताया है लेकिन उनके बीच किसी तरह के रोमांस की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि बेनजीर और वे एक दूसरे का सम्मान करते थे और दोनों के बीच अफेयर की खबरें कोरी अफवाहें थी।। बकौल इमरान उनका एक कजिन बेनजीर पर फिदा था। इमरान ने बताया कि उन्होंने ही उसकी मुलाकात बेनजीर से करवाई थी और संभवत: बेनजीर भी उसे चाहती थी। एक बार तो दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।

इमरान ने बताया कि बेनजीर राजनीति में आने की इच्छुक नहीं थी लेकिन उसने मेरे कहने पर राजनीति में प्रवेश किया। इमरान ने कहा कि बेनजीर ने राजनीति में आने पर पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफल करियर हासिल किया। वह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ी दूत साबित हुई।

गौरतलब है कि इमरान की जिंदगी पर क्रिस्टोफर सैनफोर्ड द्वारा लिखी एक किताब में दो साल पहले खुलासा किया गया था कि इमरान और बेनजीर के बीच बेहद करीबी रिश्ते थे। दोनों ऑक्सफोर्ड यूनिवसिर्टी में पढ़ते वक्त एक दूसरे के करीब आए थे और दोनों में अतरंग संबंध भी बन गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें