गुरुवार, 9 अप्रैल 2015

पति को पेड़ में बांधकर महिला से चार लोगों ने किया बलात्कार


woman raped by four men, husbend  tied to a tree
सहारनपुर

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में चार लोगों द्वारा एक महिला के साथ उसके पति की मौजूदगी में सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि सहारनपुर-शामली मार्ग पर दुपहिया वाहन से जा रहे दम्पति को मंगलवार की रात रोककर आरोपियों ने पति को पेड़ से बांध दिया।




इसके बाद उन्होंने महिला से उसके पति के सामने ही बलात्कार किया। इस दौरान दम्पति का चार माह का पुत्र जमीन पर पड़ा बिलखता रहा। पति के विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसे जाने से मार देने की धमकी दी।




महिला से बलात्कार करने के बाद चारों आरोपियों ने उसे भी पेड़ से बांध दिया। देर रात एक वाहन चालक ने पीडि़तों की मदद के लिए 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी।




सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीडि़त दम्पति को बंधनमुक्त किया इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीडि़तों को चिकित्सा उपलब्ध करवाई। आरोपियों ने उनसे कोई लूटपाट नहीं की।




तिवारी ने मौका मुआयना किया है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला का अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें