सोमवार, 26 जनवरी 2015

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी जयपुर, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी जयपुर, सर्द हवाओं ने ठिठुराया


जयपुर| कश्मिर में हो रही भारी बर्फबारी और मौसम की नमी के चलते से प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम का मिजाज भी सर्द होता नज़र आ रहा है| राजस्थान में सर्दी के तीखे तेवर जारी हैं| प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहर और मावठ का दौर जारी है| माउंटआबू आज सबसे ठंड़ा क्षेत्र रहा और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया|

few-trains-cancelled-delayed-due-to-fog-in-rajasthan-46545

वहीं जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे तापमान में गिरावट से यहां कोहरे और सर्द हवाओं का आलम रहा| प्रदेश के कई ईलाकों में दोपहर तक भी कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजिवन अस्त-व्यवस्त नज़र आ रहा है| कोहरे का सुबह के समय असर इतना अधिक रहा कि छोड़ी ही दूरी पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था|



सर्दी ने जहां लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। वहीं घने कोहरे के कारण सड़क, रेल हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है| रेल यातायात कोहरे से पूरी तरह से गड़बड़ाया हुआ है। उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्र में अब तक 18 ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। कलकत्ता बीकनेर ट्रेन 12 घंटे से अधिक देरी से चल रही है| वहीं 2 गाड़ियों को आंशिक रद्द किया गया है| जबकि 6 ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है, जिसके कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| वहीं शहर में कोहरे से हवाई यातायात पर भी असर रहा और सुबह कोहरा अधिक होने की वजह से कई फ्लाइट्स लेट रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा|



प्रमुख शहरों का तापमान

अजमेर न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री
जयपुर न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री
पिलानी न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री
कोटा न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री
डबोक न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री
बाड़मेर न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री
जैसलमेर न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री
जोधपुर न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री
माउंटआबू न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री
बीकानेर न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री
गंगानगर न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री
चूरू न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज​

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें