बुधवार, 23 जुलाई 2014

मुंबई।ऑपरेशन करने के दौरान एक लड़के के मुंह से 232 दांत निकाले



मुंबई। एक इंसान के मुंह में 32 दांत ही होते है लेकिन डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए जब ऑपरेशन करने के दौरान एक लड़के के मुंह से 232 दांत निकाले गए। मुंबई के जेजे अस्पताल में दंत चिकित्सकों को इस ऑपरेशन को करने में छह घंटे का समय लगा।

पूर्वी महाराष्ट्र स्थित विदर्भ क्षेत्र के बुलधाना में रहने वाला 17 वर्षीय आशिक गवई 10 दिन पहले जेजे अस्पताल में चेहरे की दाई ओर आई सूजन को दिखाने के लिए आया था। कई जांचों के बाद पता चला कि 10वीं कक्षा के इस छात्र के निचले जबड़े में दाई ओर के चबाने वाले दांत में असामान्य वृद्धि हो रही है।

अस्पताल के दंत रोग विभाग प्रमुख सुनंदा धीवारे-पलवानकर के अनुसार हमने रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर यह देखकर दंग रह गए कि उस दांत में कई दांत उग रहे थे और चबाने वाले दांत का आकार

असामन्य रूप से करीब 3.5 गुणा था यानि 2 सेंटीमीटर था, जोकि एक मार्बल के टुकड़े के बराबर था। डॉक्टरों ने एक-एक कर वह दांत निकालने शुरू किए। करीब 6 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में कुल मिलाकर 232 दांत निकले। उस

दांत में पत्थर के आकार की एक रचना भी थी, जिसे डॉक्टरों की टीम निकालने में सफल नहीं हो पाई।

आशिक के दांतों में काफी सालों से असमान्य वृद्धि हो रही थी, लेकिन दर्द या परेशानी न होने के कारण उसने नजरंदाज किया। बाद में दाई ओर चेहरा सूजने और परेशानी बढ़ने के कारण वह इलाज के लिए मुंबई पहुंचा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें