गुरुवार, 21 नवंबर 2013

बाड़मेर : भितरघात का खतरा जोधपुर : त्रिकोणीय मुकाबले में फंसीं अमरी, लीला व सूर्यकांता

जोधपुर : त्रिकोणीय मुकाबले में फंसीं अमरी, लीला व सूर्यकांता
शेरगढ़, सरदारपुरा, फलौदी, ओसियां, बिलाड़ा, लोहावट और भोपालगढ़ में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। बागियों ने सूरसागर, जोधपुर शहर, ओसियां व लूणी में त्रिकोणीय स्थिति बना दी है। रा'य की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भाजपा के शंभूसिंह खेतासर पूरा जोर लगा रहे हैं। लूणी से कांग्रेस की अमरी देवी के लिए उनकी पार्टी के बागी पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी चुनौती पेश कर रहे हैं। भाजपा के जोगाराम पटेल ने किशोर को अपने पक्ष में बैठाकर स्थिति मजबूत की है। ओसियां से कांग्रेस की लीला मदेरणा भी त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हैं। लीला को भितरघात से खतरा है। सूरसागर से भाजपा की सूर्यकांता व्यास व जोधपुर शहर से कैलाश भंसाली को बागियों से नुकसान हो सकता है। भंसाली का मुकाबला कांग्रेस के सुपारस भंडारी व व्यास का मुकाबला कांग्रेस के जैफू खान से है। लोहावट में भाजपा के गजेन्द्रसिंह खींवसर को कांग्रेसी मालाराम विश्नोई, शेरगढ़ से भाजपा के बाबूसिंह राठौड़ को कांग्रेसी उम्मेदसिंह राठौड़, भोपालगढ़ से भाजपा की कमसा को कांग्रेसी ओमाराम, बिलाड़ा से भाजपा के अर्जुनलाल गर्ग को कांग्रेस के हीरालाल मेघवाल व फलौदी से कांग्रेस के ओम जोशी को सीधे मुकाबले में भाजपा के पब्बाराम विश्नोई से चुनौती मिल रही है।
बाड़मेर : भितरघात का खतरा
गुड़ामालानी से कांग्रेस के हेमाराम चौधरी को पहली बार भाजपा ने कड़ी चुनौती पेश की है। बायतु से कांग्रेस के कर्नल सोनाराम के सामने भाजपा को चुनौती पेश करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। बाड़मेर में भाजपा की प्रियंका चौधरी ने कांग्रेस के मेवाराम जैन को कड़ी चुनौती दे रखी है। हालांकि, प्रियंका को बागी मृदुरेखा चौधरी से खतरा है। सिवाना से भाजपा के हमीरसिंह के सामने कांग्रेस के महंत निर्मलदास मुकाबले में आते दिख रहे हैं। शिव से कांग्रेस के आमीन खां व भाजपा के मानवेन्द्रसिंह में टक्कर है। चौहटन से कांग्रेस के पदमाराम मेघवाल के सामने भाजपा के तरुणराय कागा पहली बार कड़ी टक्कर में दिख रहे हैं। पचपदरा में मुकाबला कांग्रेस के मदन प्रजापत व भाजपा के अमराराम में है। कांग्रेस के बागी हाजी अब्दुल रहमान मोयला से प्रजापत की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
जैसलमेर : दोनों सीटों पर सीधी जंग
जैसलमेर में भाजपा के छोटूसिंह को कांग्रेस के रूपाराम मेघवाल से कड़ी चुनौती मिल रही है। पोकरण से कांग्रेस विधायक सालेह मोहम्मद के सामने भाजपा के शैतानसिंह फिर मैदान में हंै। कांग्रेस को सीट बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।

1 टिप्पणी: