शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

सिद्धू की बीवी ने किया स्टिंग ऑपरेशन

सिद्धू की बीवी ने किया स्टिंग ऑपरेशन

चंडीगढ़। भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए एक डॉक्टर को गिरफ्तार करवाया हैं। वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर मोहाली में अपना निजी अस्पताल चला रहा था। जब कौर को इसकी खबर मिली तो स्टिंग ऑपरेशन कर उसे रंगे हाथों पकड़वा लिया। डॉक्टर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस से जुड़े 50 वर्षीय समीर कौशल मोहाली में अपना निजी अस्पताल भी चला रहे थे। कौशल पिछले 17 सालों से सरकारी डॉक्टर हैं जिन्हें 1.5 लाख प्रति माह वेतन मिलता हैं। जब कौर को पता चला कि कौशल लगातार सरकारी अस्पताल से गायब रहते हैं तो उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए उसे रंगे हाथ पकड़ने का फैसला किया।

कौर डॉक्टर के पास उनके निजी अस्पताल में मरीज बन कर पहुंची और उसे रंगे हाथ पकड़ा। कौर ने कहा कि सरकारी डॉक्टर होने के बावजूद निजी अस्पताल चलाना एक डॉक्टर के लिए शर्म की बात हैं।

राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पुलिस को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मोहाली के एसएसपी ने बताया कि यह धोखाधड़ी का मामला हैं। सरकारी नौकर होते हुए निजी अस्पताल चलाना वाले को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें