शनिवार, 18 जून 2011

कमरे में कर रहे थे अश्लीलता, तभी पड़ा रंग में भंग




अलीगढ़। जिले के शाहजमाल की बस्ती महफूज नगर में स्थित एक कमरे में एक लड़का और लड़की मजे से रंगरेलिया मना रहे थे। इसकी भनक मिलते ही पड़ोस के लोगों ने हंगामा बरपा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कमरे पर छापा मारा। इस दौरान लड़का भाग गया। मौका-ए-स्थल पर केवल लड़की मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर महिला थाने भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, इस कमरे में लड़के-लड़की को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सीओ राजेश कुमार के मुताबिक, महफूज नगर स्थित एक घर में युवक संग युवती आपत्तिजनक अवस्था में थे। फोर्स के साथ मौके पर युवती और मकान मालकिन महिला को पकड़ लिया, लेकिन युवक भाग गया।

सीओ ने बताया कि दानिश नाम का लड़की लोधा की युवती को अपने संग इस मकान में लाया था। लोगों ने आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। मोहल्ले वालों का कहना है यहां कई दिनों से धंधा चल रहा है। लड़की पहले भी अश्लील हरकत के आरोप में जेल काट चुकी है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें