गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

जैसलमेर विधायक धनदे शुक्रवार को बाड़मेर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे

जैसलमेर विधायक धनदे शुक्रवार को बाड़मेर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे



बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे शुक्रवार को जन सभा को सम्बोधित करेंगे ,विधायक रूपाराम धनदे शुक्रवार को मंसुरिया कॉलोनी में प्रातः ग्यारह बजे जन सभा को सम्बोधित करेंगे ,इस दौरान मेघवाल समाज के लोग बड़ी तादाद में उपस्थित रहेंगे








चित्रा सिंह ने शिव विधानसभा के ग्रामीण अंचलो में जनसभाओं में भरी हुंकार ,जगह जगह स्वागत

चित्रा सिंह ने शिव विधानसभा के ग्रामीण अंचलो में जनसभाओं में भरी हुंकार  ,जगह जगह स्वागत

शिव से बड़ी जीत चाहिए  चित्रा सिंह

बाड़मेर सरहदी लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के लिए उनकी  धर्मपत्नि श्रीमती चित्रा सिंह ने रेगिस्तानी गाँवो में जाकर जनसभाओं के माध्यम  समर्थन जुटाया चित्रा सिंह ने गुरुवार को शिव विधानसभा क्षेत्र के बालेबा,मौसेरी ,जुडिया ,झणकली ,गिराब ,खबडाला ,पाबूसरी ,खलीफे की बावड़ी ,बीजावल ,जैसिंधर गांव ,तामलोर और गडरा में आम सभाओ का आयोजन कर मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया ,ग्रामीण क्षेत्रो में  पहुंचने पर चित्रा सिंह का ग्रामीणों की और से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जनसभाओं को  सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा की जैसलमेर वासी जो स्नेह और आशीष जसोल परिवार को दे रहे हे हम आपके ऋणी हे। आपकी अपनयात देख मन भर जाता हैं ,उन्होंने कहा की हम अपने परिवार के बीच रह कर  क्षेत्र की सेवा करना चाहते हैं ,जसवंत सिंह जी के समय क्षेत्र में बड़ी रेल योजनाए ,पेयजल योजनाए ,नर्मदा नहर ,मरू गोचर योजना जैसे बड़े कार्य हुए ,इन कार्यो से क्षेत्र के विकास को गति मिली ,बाद में क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया ,मै आपको विश्वास दिलाती हूँ की जैसलमेर बारमेर क्षेत्र का विकास कांग्रेस शासन में तीव्रगति से होगा ,खासकर पेयजल  पर  करने का प्रयास होगा,चित्रा सिंह ने मौसेरी में रावणा राजपूत समाज के सामाजिक कार्यकर्मो में भी भाग लिया 




मानवेन्द्र सिंह ने अमिन खान के साथ सरहद पर समर्थन जुटाया मेरी मुस्कराह की वजह आप लोग मानवेन्द्र सिंह

 मानवेन्द्र सिंह ने अमिन खान के साथ सरहद पर समर्थन जुटाया

मेरी मुस्कराह की वजह आप लोग मानवेन्द्र सिंह






बाड़मेर  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह और शिव विधायक अमिन खान ने गुरुवार को शिव विधानसभा के विभिन ग क्षेत्रो में जसभाओ का आयोजन कर मानवेन्द सिंह के लिए समर्थन जुटाया ,मानवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को सियाणी ,रामसर ,गागरिया ,केलनोर ,बीजराड़ ,चौहटन विधानसभा के तारातरा और बामड़ला में जनसभाओं को सम्बोधित किया ,सरहदी इलाको में मानवेन्द्र सिंह और अमिन खान का ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ो और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया ,रामसर से वाहनों के काफिले और राष्ट्रभक्ति गीतों पर थिरकते युवा जोश और उत्साह के साथ चल रही थी ,

सभाओ को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में फर्क है।।उन्होंने कहा कि जेयपुर में बैठकर इस सीट को लेकर भाजपा साज़िशें रच रही है।।उन्होंने कहा कि हमारे जिले के लोग अब तक अपनी सरहद की सुरक्षा अपने दम पर करते आये है इसीलिए  हमे नकली चौकीदारों की जरूरत नहीं।उन्होंने कहा की भाजपा लोगो को धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम कर  रही हे ,जबकि कांग्रेस साम्प्रदायिक सद्भावना पर काम करती हैं,आज देश में भय और असुरक्षा का माहौल हे ,हमे इन सम्प्रदायिकत ताकतों को उखाड़  फेंकना हैं ,।उन्होंने कहा कि लोग कहते है मानवेन्द्र सिंह हमेशा मुस्करातें रहते है।मेरी मुस्कराहट की वजह आप है।।आप लोगो का स्नेह मुझे मुस्कराने की वजह देता है ।


इस अवसर पर अमिन खान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की जसोल परिवार किसी भी पार्टी में रहे हो छतीस कौम के साथ उनके आत्मीय सम्बन्ध रहे।।उन्होंने कहा कि कार्यकार्रता अभी से जुट जाएं।।प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक पोलिंग कराने का लक्ष्य रख काम करे।।कार्यकार्रत मानवेन्द्र सिंह बनकर कार्य करे।।जो उत्साह आज दिख रहा है उतना विधानसभा चुनावों में नही दिखा।।उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी एक झूठ को सौ बार बोल के सच बनाने में माहिर है।।धरातल पर कोई काम नही हो रहा।।जनता त्रस्त है।।उन्होंने कहा कि मानवेन्द्र सिंह को राजस्थान में सबसे अधिक लीड शिव में मिलेगी।।

कांग्रेस अध्यक्ष फ़तेह खान ने कहा कि कार्यकार्रता पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है। जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में बूथों पर मेहनत की उससे अधिक मेहनत करनी है।।उन्होंने कहाकि चार माह में राज्य सरकार ने जनहित की कई योजनाएं लागू की है जनता के बीच उन्हें ले जाये।मानवेन्द्र सिंह को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाये यही हमारा लक्ष्य है।।इस अवसर पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ,रामसर पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह राठोड ,सवाई सिंह राठोड ,सफी खान सम्मा ,सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे ,रामसर ,गगरिया ,बीजराड़ ,केलनोर की सभाओ में जनसैलाब उमड़ पड़ा ,मानवेन्द्र सिंह का लाड कोड से स्वागत किया।



चित्रा सिंह शुक्रवार शनिवार जैसलमेर शहर में जनसम्पर्क करेंगी

 चित्रा सिंह शुक्रवार शनिवार जैसलमेर शहर में जनसम्पर्क करेंगी 



जैसलमेर लोकसभा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह शुक्रवार और शनिवार को जैसलमेर शहर के दौरे पर रहेगी ,चित्रा सिंह शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी ,चित्रा सिंह पांच बजे शाम को तालरिया पाड़ा ,छह बजे किले ऊपर ,सात बजे बब्बर मगरा ,साढ़े सात बजे भील बस्ती ,आठ बजे गफ्फूर भट्टा ,सत्ताईस अप्रैल को सुबह आठ बजे पुलिस लाइन ,और नो बजे रानीसर बस्ती में जन सभाओ को सम्बोधित करेगी वही शनिवार को जैसलमेर शहर में जनसम्पर्क करेगी डोर टू डोर और रैली की अगुवाई करेगी ,उनके साथ जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ,महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता ,पूर्व सभापति अशोक तंवर और कार्यकर्ता रहेंगे 

बाड़मेर। कर्नल सोनाराम थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

बाड़मेर। कर्नल सोनाराम थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ


रिपोर्ट :- छगनसिंह चौहान / बाड़मेर 

बाड़मेर। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 29 अप्रैल को राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान होगा। वोटिंग से पहले बाड़मेर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा सकता है। बाड़मेर लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे।

जालौर में थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ