गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

चित्रा सिंह ने शिव विधानसभा के ग्रामीण अंचलो में जनसभाओं में भरी हुंकार ,जगह जगह स्वागत

चित्रा सिंह ने शिव विधानसभा के ग्रामीण अंचलो में जनसभाओं में भरी हुंकार  ,जगह जगह स्वागत

शिव से बड़ी जीत चाहिए  चित्रा सिंह

बाड़मेर सरहदी लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के लिए उनकी  धर्मपत्नि श्रीमती चित्रा सिंह ने रेगिस्तानी गाँवो में जाकर जनसभाओं के माध्यम  समर्थन जुटाया चित्रा सिंह ने गुरुवार को शिव विधानसभा क्षेत्र के बालेबा,मौसेरी ,जुडिया ,झणकली ,गिराब ,खबडाला ,पाबूसरी ,खलीफे की बावड़ी ,बीजावल ,जैसिंधर गांव ,तामलोर और गडरा में आम सभाओ का आयोजन कर मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया ,ग्रामीण क्षेत्रो में  पहुंचने पर चित्रा सिंह का ग्रामीणों की और से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जनसभाओं को  सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा की जैसलमेर वासी जो स्नेह और आशीष जसोल परिवार को दे रहे हे हम आपके ऋणी हे। आपकी अपनयात देख मन भर जाता हैं ,उन्होंने कहा की हम अपने परिवार के बीच रह कर  क्षेत्र की सेवा करना चाहते हैं ,जसवंत सिंह जी के समय क्षेत्र में बड़ी रेल योजनाए ,पेयजल योजनाए ,नर्मदा नहर ,मरू गोचर योजना जैसे बड़े कार्य हुए ,इन कार्यो से क्षेत्र के विकास को गति मिली ,बाद में क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया ,मै आपको विश्वास दिलाती हूँ की जैसलमेर बारमेर क्षेत्र का विकास कांग्रेस शासन में तीव्रगति से होगा ,खासकर पेयजल  पर  करने का प्रयास होगा,चित्रा सिंह ने मौसेरी में रावणा राजपूत समाज के सामाजिक कार्यकर्मो में भी भाग लिया 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें