शनिवार, 20 अप्रैल 2019

बाड़मेर चित्रा सिंह रविवार को चौहटन विधानसभा क्षेत्र में जनसभाए लेंगी

बाड़मेर  चित्रा सिंह रविवार को चौहटन विधानसभा क्षेत्र में जनसभाए लेंगी 




बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह रविवार को चौहटन विधानसभा क्षेत्र की विभिन गाँवो में जन सभाए आयोजित कर समर्थन जुटाएंगी ,चित्रा सिंह दस बजे बुक्कड ,ग्यारह बजे भोजारिया ,बारह बजे मिठड़ाऊ ,दो बजे बुरहान का तला ,तीन बजे पूंजासर ,चार बजे सावां ,पांच बजे शोभाला दर्शन ,छह बजे भंवर में जान सभा को सम्बोधित करेंगी ,












बाड़मेर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सिवाना आएंगे

बाड़मेर  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सिवाना आएंगे


बाड़मेर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सिवाना में लोकसभा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में जन सभा को सम्बोधित करेंगे ,अशोक गहलोत रविवार को शाम चार बजे सिवाना बस स्टेण्ड पर जन सभा को सम्बोधित करेंगे ,गहलोत की मीटिंग की तैयारियों को लेकर पर्यवेक्षक अनिल सिंह सोलंकी ,राजेश कुमार ,जिला प्रवक्ता मेवाराम सोनी ,राम सिंह बोथिया ने स्थानीय जन प्रतिनिधियो से मीटिंग को लेकर चर्चा की ,








समदड़ी में मानवेन्द्र सिंह का प्रचार कार्यालय का शुभारम्भ हुआ

समदड़ी में मानवेन्द्र सिंह का प्रचार कार्यालय का शुभारम्भ हुआ



बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समदड़ी में चुनाव प्रचार के लिए कार्यालय का शुभारम्भ शनिवार को पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चौधरी ने किया ,इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा लोकसभा चुनाव में नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल सोलंकी ,राजेश कुमार और बाड़मेर कांग्रेस प्रवक्ता मेवाराम सोनी भी उपस्थित थे,कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया ,सम्मेलन में अनिल सोलंकी ने कार्यकर्ताओ को बूथ मजबूत करने का आह्वान किया,उन्हने कहा की कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जुट जाए ,मतदान के दिन अधिक से अधिक पोलिंग कराये ,बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षैत्र कांग्रेस उम्मीदवार कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के चुनाव प्रसार प्रचार को लेकर कस्बें के अजीत रोड़ स्थित पिपली चौक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक अनिल सिंह सोलंकी, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी, पूर्व प्रधान पन्ने सिंह रातड़ी, पूर्व पधान ओमाराम मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मुकन सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र सिंह चम्पावत,  कांग्रेस नेता भंवरलाल देवासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत सहित कांग्रेसजनों की उपस्थिति में विधि विधान से चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक अनिल सिंह सोलंकी ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं की कांग्रेस के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान में सहभागिता के लिए कटिबद्ध रहने की अत्यंत आवश्यकता है।

पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी ने कहा कि मतदाताओं का रुझान निश्चित तौर पर कांग्रेस के साथ है भाजपा शासन में देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त था।

पूर्व प्रधान पन्ने सिंह रातड़ी ने कहा कि भाजपा शासन में किसान व मजदूर वर्ग भारी रोष है। ग्रामीण आंचलों में भ्रष्टाचार चरम पर है।


पूर्व पधान ओमाराम मेघवाल, कांग्रेस नेता भंवरलाल देवासी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मुकन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधियो नीतियों से आमजन में व्याप्त आक्रोश से भाजपा की करारी हार तय है। प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को ऋण माफी अन्नदाता के लिए बड़ी राहत है। कांग्रेस घोषणा पत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 72000 रुपये राशि का एलान गांव गरीब के लिए राहत भरा साबित होगा है।

इस दौरान मान सिंह राखी, ओबीसी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मोहन गहलोत, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग जिला महासचिव मदनलाल भील, सेवादल जिला संगठन मंत्री खंगार माली,खण्डप सरपंच वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच सिलोर माधु सिंह राजपुरोहित, मजल पूर्व सरपंच लच्छि राम चौधरी, रानी देशीपुरा पूर्व सरपंच मोतीराम, लालाणा पूर्व सरपंच हेमाराम, उप सरपंच मोहन गहलोत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अम्बाशंकर सोनी, जाकिर पठान, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भवरलाल मेघवाल,  प्रवक्ता घेवर चंद प्रजापत, राकेश गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम सोनी, देवी सिंह राजपुरोहित, लतीफ खान, युवा कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज जोगसन, गोपाल सिंह रातड़ी, अजीत ग्राम पंचायत शिक्षा समिति अध्यक्ष गुल मोहम्मद, छगन सिंह, वशीर खान होतरड़ा, भरत सुखाड़िया, पारस सैन, अल्ला बक्श मेहर, पदम सिंह देवड़ा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।






मानवेन्द्र सिंह की धोरीमन्ना सभा में उमड़े लोग , कांग्रेस किसानो की पार्टी ,किसान हित की बात करती हे मानवेन्द्र सिंह

मानवेन्द्र सिंह की धोरीमन्ना सभा में उमड़े लोग ,

कांग्रेस किसानो की पार्टी ,किसान हित की बात करती हे मानवेन्द्र सिंह






बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह और विधायक हेमाराम चौधरी ने शनिवार को गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन गाँवो में जनसभाओं के माध्यम से समर्थन जुटाया ,धोरीमन्ना में मानवेन्द्र सिंह का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ,मंच पे चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ,पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद ,कांग्रेस प्रदेश सचिव सम्मा खान ,कैलाश बेनीवाल ,धोरीमन्ना पूर्व प्रधान ताजाराम चौधरी ,युथ कांग्रेस के दिनेश कुलदीप ,चुनाराम विश्नोई ,नारायणराम विश्नोई ,मंगलाराम  तेतरवाल सहित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे ,धोरीमन्ना कस्बे में जनसभा में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा ,मानवेन्द्र सिंह ने बूथ जेतमाल ,मांगता ,खुमे की बेरी ,सुरते की बेरी ,बाबा जी की झुंपी और रामजी की गोल में सभाए कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की ,धोरीमन्ना जनसभा को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की आज सबसे बुरी स्थति किसानो की हैं ,केंद्र की मोदी सरकार ने किसानो के हितार्थ कुछ नहीं किया ,गत चुनावो में किसानो के लिए घोषणा पत्र में बड़ी बड़ी घोषणाए की मगर उन घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ ,आज भाजपा विकास का मुद्दा भूल कर लोगो को धर्म ,संप्रदाय ,राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम भ्रमा रही हैं ,लोग इनके ंबह्कावे में नहीं आये ,उन्होंने कहा की राज्य में कांग्रेस सरकार ने आते ही किसानो के ऋण माफ़ कर दिए ,इसी तरह कई योजनाओ पर कार्य क्र उन्हें लागू किया ,उन्होंने कहा की नर्मदा नहर पर आने वाले दिनों में तेज़ गति से काम होगा ,मानवेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जी एस टी ,नोटबंदी जैसे मुद्दों का कही घोषणा पत्र में जिक्र नहीं था मगर उन्हें लागू क्र देश को संकट में दाल दिया ,जो घोषणा पत्र में मुद्दे थे उन्हें लागू नहीं किया ,कांग्रेस हमेशा किसानो के सुख दुःख में साथ रही हे और आगे भी रहेगी ,पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा की इस बार लोकसभा चुनाव व्यक्तित्व पर लड़े जा रहे हे मोदी जी झूठ पर झूठ बोल लोगो को गुमराह कर रहे हे बाड़मेर में जो प्रत्यासी दिया उसके बारे में सब जानते हैं ,साफ़ छवि के उम्मीदवार मानवेन्द्र सिंह को भारी बहुमत से जीता के भेजे ,उन्होंने कहा की गुडा और धोरीमन्ना का विकास बिना किसी भेदभाव  के होगा,उन्होंने कहा की कांग्रेस किसानो के हितो को प्राथमिकता देती हैं ,सभा को सम्बोधित करते हुए चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा की कांग्रेस दलित और शोषित वर्ग की हितेषी पार्टी हैं दलितों के उत्थान और अधिकारों के लिए कांग्रेस प्राथमिकता से कार्य करती हैं ,उन्होंने आह्वान किया की छतीस कौम की जनता कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताकर संसद भेजे ,पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद ने कहा की मानवेन्द्र सिंह का परिचय देने का जरूरत नहीं आप सबसे जुड़े व्यक्ति हैं ,कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए कांग्रेस को जिताये ताकि केंद्र में कांग्रेस सरकार बन सके ,सभा को सम्मा खान ,कैलाश बेनीवाल ,ताजाराम चौधरी,दिनेश कुलदीप सहित कई नेताओ ने सम्बोधित कर कांग्रेस को भरी मतों से जिताने का आह्वान किया ,इससे पूर्व सभा स्थल पर पहुंचे मानवेन्द्र सिंह का धोरीमन्ना के ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ,



शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

* बाडमेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने मोदी जी की रैली को लेकर कई गांवों का किया दौरा*

* बाडमेर  भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने मोदी जी की रैली को लेकर कई गांवों का किया दौरा*

आईटी संयोजक पुनमाराम बोरावट ने बताया कि आज शुक्रवार को भाड़खा भाजपा मण्डल अध्यक्ष दाऊलाल कुमावत ने बाडमेर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया जिसमें भाडखा, खारिया तला, रोहीली,कपूरडी में लोकसभा चुनाव का जनसंपर्क किया जिसमें सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 21 अप्रैल को होने वाली रैली के लिए न्यौता दिया सभा में भागीदारी निभाने की अपील की।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जेठाराम जाखड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नेनाराम पाबडा़,गगांरामगोयल,कीशनलाल,
सहित कार्यकर्ता रैली में आने का आह्वान किया