बुधवार, 22 फ़रवरी 2017

बाड़मेर जिले से नो युवा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में चयनित हुए।

बाड़मेर जिले से नो युवा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में चयनित  हुए।


चयनित युवाओ भवानी बाहरठ, केसुम्बला
मनोहर बाहरठ, झणकली
डॉ सुरेंद्र देवल, बाड़मेर
देवाराम चौधरीं , उण्डू
मदनसिंह इंदा, बाड़मेर
गंगासिंह, बाड़मेर
मुकेश सोनी ,बालोतरा
कमलेश भूंकर, सिणधरी
कृष्ण विश्नोई धोरीमन्ना
को मालानी का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई।।ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर जैसलमेर की और से अभिनन्दन।।।जय हो।।

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

जैसलमेर 'राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं, आये दिन हो रही बड़ी-बड़ी वारदातें'

'राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं, आये दिन हो रही बड़ी-बड़ी वारदातें'


जैसलमेर। जिले में आज कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनवेदना रैली का आयोजन किया। जनवेदना रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण रूप से विफल रहा है। वहीं राज्य में कानून नाम की चीज नहीं है। आये दिन कानून की विफलता के चलते बड़ी-बड़ी वारदातें हो रही हैं।




केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में पोकरण में पंचायत समिति के सामने आज कांग्रेस ने जनवेदना रैली का आयोजन किया। वहीं जनवेदना रैली के माध्यम से कांग्रेस ने परमाणु धरा से आगामी चुनावों का शंखनाद कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए नोट बंदी मामले में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर घेरासचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा जो वादे आम जन से किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं और अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। साथ ही ये सरकारें आम जन के लिए कल्याण कारी नहीं है। भाजपा ने आम जन को मुर्ख बनाकर सत्ता हासिल की है जिसका अब आम आदमी को पता चल गया है।

पाकिस्तान के लाहौर की ये जगह 'हीरा मंडी' के नाम से मशहूर

.पाकिस्तान के लाहौर की ये जगह 'हीरा मंडी' के नाम से मशहूर 
Heera Mandi of Lahore in Pakistan, international news in hindi, world hindi news
पाकिस्तान के लाहौर की ये जगह 'हीरा मंडी' के नाम से मशहूर है। ये जगह कभी इस इलाके की शान थी, लेकिन आज ये प्रॉस्टिट्यूशन के लिए बदनाम है। हाल ये है कि अब यहां नाम लेने में भी लोगों को शर्म आती है। यहां रात होते ही रौनक छा जाती है और चारों ओर दलाल और सेक्स वर्कर्स को ढूंढते कस्टमर नजर आते हैं। मजबूरी में सेक्स वर्कर बनने के लिए अलावा यहां कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनकी फैमिलीज कई सालों से इसमें शामिल हैं।ऐसे पड़ा हीरा मंडी नाम...

Heera Mandi of Lahore in Pakistan, international news in hindi, world hindi news

- इस इलाके में कभी सिख राजा हुआ करते थे। उन्हीं में से एक थे रंजीत सिंह।

- इनकी कोर्ट में एक मंत्री के बेटे थे हीरा सिंह। ये इलाका उन्हीं के नाम पर बसा था।

- कभी ये जगह इलाके की शान हुआ करती थी, लेकिन बाद में इसे हीरा मंडी कहा जाने लगा।

कभी शान हुआ करती थी हीरा मंडी

- हीरा मंडी कभी रिच कल्चर, तहजीब और मेहमान नवाजी के लिए जानी जाती थी।

- उर्दू भाषा और लिटरेचर को पॉपुलर करने में तवायफों का बड़ी भूमिका हुआ करती थी।

- मुगल काल में इन इलाकों में जो तवायफें रहा करती थीं वे म्यूजिक, सिंगिंग और डांस के हाई कल्चर को रिप्रजेंट करती थीं।
Heera Mandi of Lahore in Pakistan, international news in hindi, world hindi news
- कहा जाता है कि होने वाले शासकों को केयर के लिए इन तवायफों के पास भेजा जाता था।

- तवायफें उनको हेरीटेज की जानकारी और कल्चर सिखाती थीं। हीरा मंडी को शाही मोहल्ला भी कहा जाता है।
Heera Mandi of Lahore in Pakistan, international news in hindi, world hindi news
- पुराने लाहौर में हीरा मंडी के अलावा रोशनाई गेट, बादशाही मस्जिद, लाहौर फोर्ट और हुजूरी बाग हैं।

ब्रिटिश शासन के दौरा में बदल गया इस जगह का रूप

- बताया जाता है कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान इन इलाकों का रूप ही बदल गया।

- ब्रिटिशर्स ने तवायफों को प्रॉस्टिट्यूट्स का नाम दिया। इसके बाद से ये इलाके बदनाम होते चले गए।

- दरअसल, ब्रिटिश आर्मी के सोल्जर्स मन बहलाने के लिए यहां आने लगे।

- उन्होंने तवायफों को प्रॉस्टिट्यूशन करने पर मजबूर किया और लंबे समय बाद ये जगह इसके लिए बदनाम हो गई।




तवायफ नाम पर प्राउड फील करती हैं कई लड़कियां

- यहां कई महिलाएं एेसी हैं, जो केवल मुजरा ही करती हैं। इन्हें तवायफ कहा जाता है।

- इनका दावा है कि वे प्रॉस्टिट्यूशन की गंदगी में नहीं उतरीं।

- ये वो महिलाएं हैं, जिनकी फैमिलीज सदियों से ये काम कर रही हैं।

- इनका कहना है कि वे रात को 11-1 के बीच ही मुजरा करती हैं और इन्हें तवायफ कहलाने पर प्राउड फील होता है।

- ये प्रॉस्टिट्यूट्स का विरोध करती हैं और इस काम को गंदा कहती हैं।

ये लड़की जहां भी जाती लग जाती थी आग, मंदिर में जलने लगे थे देवी के कपड़े

ये लड़की जहां भी जाती लग जाती थी आग, मंदिर में जलने लगे थे देवी के कपड़े
fire girl

झांसी. यूपी के झांसी जिले में एक लड़की को फायर गर्ल के नाम से जाना जाता है। 13 साल की यह लड़की जहां भी जाती थी, वहां आग लग जाती थी। फिर चाहे वो घर में लगी एसी ही क्यों न हो। कई बार तो जब यह लेटती थी तो उसके कपड़े भी अचानक जलने लगते थे। आज आपको इस लड़की और इसकी सच्चाई के बारे में बताने जा रहा है।

इस लड़की के मंदिर से बाहर निकलते ही देवी के कपड़ों में लग गई थी आग

- झांसी से 10 किलोमीटर दूर गोरामछिया गांव में रहने वाली 13 साल की राखी आज भी चर्चा में रहती है।

- कोई उसे आग वाली लड़की कहता है, तो कोई फायर गर्ल के नाम से जानता है।

- राखी के मां-बाप का कई साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने चाचा-चाची के साथ रहती है।

- करीब एक साल पहले राखी अपनी चचेरी बहन के साथ एक मंदिर गई।

- मंदिर की परिक्रमा करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकली, वैसे ही मंदिर में देवी के कपड़ों में आग लग गई।

- मंदिर में हडकंप मच गया। डरी राखी को घर लाया गया। घर पहुंच वह अपने कमरे में चली गई।

- जब बाहर निकली, तो कमरे में आग लग गई, सामान जलने लगे।

- घरवालों को पहले कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन राखी जब भी अकेले किसी जगह जाती तब वहां आग लग जाती थी।

- घर में रखी एसी, अखबारों, बाथरूम में लगे पर्दों तक में आग लग जाती थी।

- राखी के बड़े भाई विवेक ने बताया- राखी को अकेला नहीं छोड़ा जाता था। पानी की बाल्टी उसके पास रखी जाती थी।

वसुंधरा बोलीं, मैंने बेटे दुष्यंत को भी कह दिया, गड़बड़ की तो छोडूंगी नहीं, मैंने भ्रष्टाचारियों को अंदर कराया

वसुंधरा बोलीं, मैंने बेटे दुष्यंत को भी कह दिया, गड़बड़ की तो छोडूंगी नहीं, मैंने भ्रष्टाचारियों को अंदर कराया

वसुंधरा बोलीं, मैंने बेटे दुष्यंत को भी कह दिया, गड़बड़ की तो छोडूंगी नहीं, मैंने भ्रष्टाचारियों को अंदर कराया
जयपुर। बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने के बाद किसानों का सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात का सिलसिला दूसरे दिन भी चला। इस मौके पर सीएम राजे ने बिजली की दरों से लेकर कांग्रेस सरकार, भ्रष्टाचार, भाई-बंधुत्व, विकास, गांव-कौशल विकास समेत तमाम मुद्दों पर बात की। मुलाकात की। यूं किया किसानों को संबोधित...




- किसानों से वसुंधरा राजे ने कहा, राज करने के लिए तो आपने हमें इस सीट पर बैठाया नहीं। काम करने के लिए बैठाया है।

- अगर आपकी बात में सच्चाई है तो हम खड़े हो जाएंगे। आपके लिए लड़ाई लड़ेंगे।

- जब हम एक ही रास्ते पर चलेंगे तो आपकी बात सुनेंगे क्यों नहीं। आपकी बात सुनना हमारी जिम्मेदारी है।

- यदि मैं आपकी बात नहीं सुनूं तो मुझे इस सीट पर बैठने का कोई अधिकार नहीं।

- जो भी होगा न्यायपूर्वक होगा। अन्याय नहीं होने देंगे।

कांग्रेस पर कटाक्ष






- वसुंधरा राजे ने कांग्रेस की पूर्व सरकार पर जमकर कटाक्ष किए।

- बिजली के मुद्दे से बात कांग्रेस सरकार को घेरने तक लेकर गईं।

- बोलीं- मेरे दोस्त जो हाउस में बैठते हैं कांग्रेस के सदस्य। उन्होंने बिजली की दरों को लेकर सोचा होगा कि अच्छा है सरकार को कुचलने का मौका मिलेगा।

- लेकिन मैं बता दूं कि जो जनता को ईश्वर मानता है वो सही रास्ते पर चलता है।

- हमने पिछली सरकार के दौरान पांच साल में कोई काम नहीं छोड़ा।

- तब बिजली के तार डालकर लाइन डाली। आपकी दिक्कतें खत्म कीं।

- दूसरे लोग आए, उन्होंने उन्हीं को रगड़-रगड़ कर काम लिया, नया कुछ किया नहीं।

- अब इतना पीछे कर दिया कि उसे एक दिन में ठीक करना संभव नहीं।

- मैंने बिजली ठीक कराने के लिए काम किया है।

- कुछ वक्त लगेगा, लेकिन बिजली कंपनियों को घाटे से उबारते हुए सारा काम किया जा रहा है।

- लाइंस को ठीक करने का काम हमें करना होगा। इसके लिए 80 हजार करोड़ रुपए का कर्ज होगा।

- घर बनाते हो तो समय लगता है। क्या एक दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा? जो रगड़-रगड़ कर सामान छोड़ रखा है वो क्या एक दिन में हो जाएगा। उसमें समय लगेगा।

- हम गांवों में गए, शहरों में समय बिताया। लोगों को समझने की कोशिश की।

- जो यह सोचता है कि इनके सामने जादू का डंडा है, वो सपना है। कुछ मेहनत करते हैं कुछ नहीं करते।

- हम मेहनत करते हैं। यदि आप सब हमारा साथ दोगे तो फिर दौड़ने का समय आएगा।

पहले की गलतियां अब नहीं दोहराऊंगी

- सीएम ने कहा, जो गलतियां पहले कार्यकाल में हुई थीं वो अब नहीं होंगी।

- मैंने बेटे दुष्यंत को कहा, तुमने अगर गड़बड़ की तो मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी।

- हमने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए क्या-क्या नहीं किया है। ऐसे लोगों को जेल भेजा है।

- इसलिए गाड़ी पटरी पर आ रही है। आएगी।

- हमारा और आपका विश्वास का रिश्ता है। हमने पहले भी वोट के लिए झूठ के वादे नहीं किए थे। अब भी नहीं कर रहे।