बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या, इस हालत में मिली लाश, देखें PHOTOS

फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या, इस हालत में मिली लाश, देखें PHOTOS

shocking murder
कानपुर.पंजाब में सूबेदार के पद पर तैनात फौजी की पत्नी की मंगलवार को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर के बाथरूम से बरामद हुई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतका की बेटियां स्‍कूल से घर पहुंचीं। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्‍क्‍वॉयड दस्‍ता मौके पर पहुंचा और शव को कब्‍जे में लेकर निरीक्षण किया। आगे पढ़िए क्‍या है पूरा मामला...




-घटना कानुपर के नौबस्ता थानाक्षेत्र स्‍थित भूरे पुरवा की है। यहां के निवासी नंदकिशोर आर्मी में सूबेदार के पद पर पंजाब के भटिंडा में तैनात हैं।

-भूरे पुरवा में में निजी मकान में फौजी की पत्नी सोमवती (42), दो बेटियां श्रेया (9) और आशीर्वाद (8) के साथ रहती थी।

-मंगलवार की सुबह सोमवती अपनी दोनों बेटियों को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट कर आई थी, लेकिन जब दोनों बेटियां स्कूल से घर पहुंची तो बाथरूम में मां की लाश पड़ी थी।

-सूचना मिलते ही पड़ोस में रहने वाली मृतका सोमवती की सगी बहन पार्वती मौके पर पहुंची तो उसके भी होश उड़ गया।

किसी से नहीं था विवाद

-पार्वती ने बताया कि मेरी बहन सीधी थी, उसका कभी किसी से कोई विवाद कभी नहीं हुआ, जो उसकी हत्या करेगा।

-22 साल शादी के हो गए, लेकिन उसका सौम्य स्वभाव सभी को प्रभावित करता था।

-उन्होंने बताया कि मेरे जीजा बीते दिसंबर 2016 को छुट्टी पर आए थे और 3 जनवरी को वापस पंजाब के लिए ड्यूटी पर वापस लौटे गए।

-मूलरूप से फतेहपुर जिले के तसियाना गांव के रहने वाले हैं। एक साल पहले ही यह परिवार समेत यहां पर रहने के लिए आए थे।

-उन्होंने ने बताया कि घर में लूट नहीं हुई है। यदि कोई लूट करता तो मृतका के कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और अन्य ज्‍वैलरी भी ले जाते। हालांकि, बक्‍से के ताले टूटे हुए हैं।

मृतका की बेटी बोली

-बेटी श्रेया ने बताया कि मां ने सुबह हम लोगों को खाना बनाकर लंच बॉक्स तैयार किया था। इसके बाद वह स्कूल छोड़ कर आई थी।

-मां छुट्टी के वक्त हम दोनों बहनों को लेने के लिए भी जाती थीं, लेकिन वह आज हमें छुट्टी के बाद लेने के लिए नहीं आई थी।

-रास्‍ते में कल्‍पना दीदी (मौसी की बेटी) मिल गई तो हम उनके साथ घर वापस लौटे। इस दौरान मां नहीं दिखी और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

-शक होने पर ढूंढना शुरू किया तो बाथरुम में उसकी लहूलुहान लाश पड़ी थी और रॉड भी पास पड़ा था।

क्‍या कहते हैं पुलिस अफसर

-एसपी साऊथ राकेश जौली के मुताबिक, एक महिला की रॉड से सिर पर वार करके हत्या की गई है। उसका शव बाथरूम में पड़ा हुआ था।

-जब बच्चियां स्कूल से लौट कर घर आईं, तब घटना का खुलासा हुआ।

-जिस रॉड से हत्या की गई है उसी रॉड से बक्शे के ताले भी तोड़े गए हैं, फ़िलहाल घटना की जांच की जा रही है।

मां-बेटी दुल्हन बन ले रहीं संन्यास, हाथों में मेंहदी लगाकर किया ऐसा डांस

मां-बेटी दुल्हन बन ले रहीं संन्यास, हाथों में मेंहदी लगाकर किया ऐसा डांस

पानीपत।गांधी मंडी स्थित जैन स्थान में एक महिला व तीन बेटियों ने मंगलवार को आखिरी बार साजो-शृंगार कर मेहंदी रस्म पूरी की। बुधवार को ये गृहस्थ जीवन का त्याग कर वैरागन मार्ग अपनाएंगी। महिलाओं ने गीत गाए और फिर दुल्हन की तरह सजकर डांस किया। दुल्हन की तरह सजी महिलाएं, पूरे परिवार ने अपनाया साधु जीवन...

Jain women Mother with daughter Snnyas


- सफेद वस्त्र धारण कर सांसारिक सुखों का त्याग कर साध्वी का जीवन जिएंगी।

- एसएस जैन सभा की ओर से सामूहिक जैन भागवती दीक्षा महोत्सव किया जा रहा है।

- मेहंदी रस्म के दौरान चारों ने नृत्य किया और बाद में यहां पहुंचे सभी जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया।

दुल्हन की तरह सजी महिलाएं

- मंगलवार की दोपहर को सभी महिलाओं को परिजनों ने दुल्हन तरह सजाया गया।

- शहर के कई मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई सभी ने स्वागत किया। सभी ने जमकर डांस भी किया।

- साध्वी बन रही महिलाओं ने हाथों में मेंहदी भी लगाई।

- परिजनों का कहना था कि हमारे परिवार के लिए यह बहुत खुशी का दिन है हम सब बेदह खुश हैं।

- इसलिए वे इसे पूरी तरह सेलीब्रेट करना चाहते हैं और सभी इच्छाएं पूरी की गई हैं, जो बाकी रह गई थीं।

गृहस्थ जीवन बन रहीं वैरागन

- जैन भागवती दीक्षा महोत्सव में गृह जीवन छोड़ साधु जीवन में प्रवेश करने जा रही वैरागन रही हैं ये महिलाएं।

- राजरानी चहल, वैरागन पूनम जैन, वैरागन एकता चहल व वैरागन कोमल जैन को गांधी मंडी में जैन समाज के लोगों के घर सुबह व दोपहर को बान बैठाया गया।

- इसके बाद चारों वैरागन ढोल पर नाचते हुए मेहंदी महोत्सव में पहुंची। सभा में वैरागनों को प्लास्टिक गुड़िया दी गई और नोटों की माला पहनाकर शादी जैसी रस्म पूरी की गई।

-इसके बाद मुनि सुभद्र महाराज ने चारों वैरागनों काे आशीर्वाद दिया। मंगलवार को वैरागनों ने अंतिम बार लाल जोड़ा पहना।

- सुभद्र मुनि ने कहा कि चारों वैरागन काफी समय से दीक्षा की शिक्षा ले रही थी। शिक्षा पूर्ण करने के बाद चारों गृह जीवन त्याग कर रही है।

- उन्होंने कहा कि जीवन में सभी सुविधाएं, लालच, लोभ त्याग करने के बाद ही साधु जीवन में प्रवेश होता है। जीवन में साधु की मंजिल सिर्फ ईश्वर होती है।

- इस मौके पर आनंद जैन मुनि, पियूष जैन मुनि, सविंद्र जैन मुनि, धैर्य जैन मुनि, महावीर प्रसाद जैन, राेशनलाल जैन, राजेंद्र जैन, ईश्वर जैन व डॉ. एपी जैन मौजूद रहे।

पूरे जमींदार परिवार ने अपनाया साधु जीवन

- जींद जिले के बड़ौदी गांव के जाट जमींदार सुमेर सिंह के पूरे परिवार ने जैन साधु जीवन अपनाया है।

- बुधवार को वैरागन बन रही राजरानी चहल सुमेर सिंह की पत्नी और एकता चहल उनकी बेटी हैं।

- सुमेर सिंह खुद भी एक साल पहले जैन साधु जीवन अपना चुके हैं। मुनि सुमेर ने बताया कि बड़ोदा गांव से ही पास में बड़ोदी बसा हैं।

- यहां से जैन धर्म के 35 से अधिक साधु हुए हैं जोकि देशभर में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दे रहे हैं। उसके पास तीन बेटी और एक बेटा हैं।

- वर्ष 2005 में उनकी बड़ी बेटी रानी साध्वी बनकर ज्ञान प्रभा के तौर पर जानी गई। इसके अगले साल दूसरी बेटी मीना ने साध्वी दिव्यांशी के नाम से दीक्षा ली।

- वर्ष 2015 में उनके इकलौते बेटे श्रवण कुमार ने भी बहनों से प्रेरणा लेते हुए साधु मार्ग पर चलने का निर्णय लिया।

- एक साल पहले उन्होंने और अब उनकी पत्नी और छोटी बेटी जैन साधु दीक्षा ले रही है। सांसारिक मोह, माया को त्याग उन्होंने साधु जीवन अपनाया है।